{"_id":"62ca938c7806ff109e2df91e","slug":"bhuvneshwar-kumar-becomes-first-bowler-to-bowl-500-dot-balls-in-powerplay-of-t20-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhuvneshwar Kumar Record: भुवी ने हासिल की खास उपलब्धि, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़कर नंबर एक बनने के करीब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bhuvneshwar Kumar Record: भुवी ने हासिल की खास उपलब्धि, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़कर नंबर एक बनने के करीब
Sun, 10 Jul 2022 02:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 10 Jul 2022 02:23 PM IST
सार
भुवनेश्वर कुमार टी20 में पावरप्ले के अंदर 500 डॉट गेंद करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक टी20 में पावरप्ले के अंदर 502 डॉट गेंद की हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट निकाले। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के चलते ही भारत ने यह मैच 49 रन से जीत लिया। इस मैच में भुवनेश्वन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वो टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के अंदर 500 से ज्यादा डॉट गेंद करने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। उन्होंने अब तक 502 डॉट गेंद की हैं।
भुवनेश्वर के बाद वेस्टइंडीज के सैमुअल बद्री इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 383 डॉट गेंदे की हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी इस मामले में 368 डॉट गेंद के साथ तीसरे और 354 डॉट गेंद के साथ मिशेल स्टार्क चौथे नंबर पर हैं।
भुवनेश्वर के पास पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ने का मौका
भुवनेश्वर के पास आने वाले मैचों में एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहेगा। सभी तरह के टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में पहले ओवर में 34 विकेट चटकाए हैं। पाकिस्तान के सोहेल तनवीर इस मामले में पहले स्थान पर हैं, जिनके नाम 36 विकेट हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर के पास सोहेल तनवीर को पीछे छोड़ने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ओमान के बिलाल खान सबसे आगे हैं। उन्होंने अब तक पहले ओवर में 16 विकेट लिए हैं, जबकि भुवनेश्वर के नाम 14 विकेट हैं।

चोट के बाद लय में लौट चुके हैं भुवनेश्वर
भुवनेश्वर कुमार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और टी20 क्रिकेट में सबसे कारगर गेंदबाजों में शामिल हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कई दिग्गज बल्लेबाजों को खासा परेशान किया था, लेकिन चोट की वजह से वो कुछ समय तक क्रिकेट से दूर रहे। वापस आने के बाद भी भुवी की गेंदबाजी में पहले जैसी धार नहीं थी, लेकिन अब वो फॉर्म में लौट चुके हैं और लगातार विकेट ले रहे हैं। उनकी गेंदों का सामना करने में बल्लेबाजों को खासी परेशानी हो रही है। टी20 विश्व कप के लिहाज से भुवनेश्वर की फॉर्म बेहद अहम है।