फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bhuvneshwar kumar 90 second match report challenge

Video: भुवी को मिला 90 सेकंड में मैच रिपोर्ट बताने का चैलेंज, जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 19 Feb 2018 06:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar 90 second match report challenge
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

टीम इंडिया ने रविवार को जोहानसबर्ग में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रन से हरा दिया। टीम इंडिया की जीत में भुवनेश्वर कुमार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चार ओवर के अपने कोटे में 24 रन खर्च करके 5 विकेट झटके। भुवी टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वन-डे और टी20 इंटरनेशनल) में पांच विकेट झटके।

विज्ञापन


भुवनेश्वर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। मैच के बाद बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट ने भुवी को एक अनोखा चैलेंज दिया, जो काफी मजेदार भी रहा। भुवनेश्वर कुमार को चैलेंज मिला कि 90 सेकंड में मैच रिपोर्ट का पूरा हाल बताना है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस चैलेंज का वीडियो अपलोड किया है।  भुवी ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और फिर जो हुआ, उसे देखकर हर किसी का दंग होना लाजिमी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने कम समय में भुवी ने पूरा किया चैलेंज और बन गए हीरो

bhuvneshwar kumar 90 second match report challenge
भुवनेश्वर कुमार

वीडियो में दिख रहा है कि दाएं हाथ के गेंदबाज ने 90 सेकंड में मैच रिपोर्ट बताने के चैलेंज का ब्यौरा दिया और फिर टीम इंडिया की पारी की शुरुआत से बात बढ़ाई। सबसे पहले भुवी ने शिखर धवन की पारी की बात कही और फिर भारत के स्कोर के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद भुवी ने अपनी गेंदबाजी की बात बताई और मैच का नतीजा बताते हुए रिपोर्ट का अंत किया। मजेदार बात यह रही कि 90 सेकंड भुवी के लिए काफी ज्यादा साबित हुए क्योंकि उन्होंने 13 सेकंड पहले यानी 77 सेकंड में मैच रिपोर्ट का पूरा वाकया बता दिया। इसका मतलब रहा कि भुवनेश्वर कुमार मैच के बाद इस चैलेंज के भी हीरो रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed