फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bengal Fast bowler Mohammed Shami makes quiet start on return in Ranji Trophy against Madhya Pradesh

Ranji Trophy: 360 दिन के बाद मैदान पर उतरे मोहम्मद शमी, शुरुआती दिन नहीं हासिल कर सके विकेट

Wed, 13 Nov 2024 10:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Nov 2024 10:15 PM IST
सार

शमी पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार मैदान पर उतरे थे। शमी विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी।

विज्ञापन
Bengal Fast bowler Mohammed Shami makes quiet start on return in Ranji Trophy against Madhya Pradesh
मोहम्मद शमी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 360 दिन के करीब प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे। मध्य प्रदेश और बंगाल के बीच बुधवार से रणजी ट्ऱफी का ग्रुप सी मुकाबला शुरू हुआ। बंगाल के लिए खेलने वाले शमी एक वर्ष बाद मैदान पर वापसी कर रहे थे, लेकिन शुरुआती दिन वह विकेट नहीं ले सके। मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने पहले दिन 10 ओवर फेंके और 34 रन दिए। शमी ने एक मेडन फेंका और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन

शमी आखिरी बार विश्व कप फाइनल में खेले थे 
शमी पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद पहली बार मैदान पर उतरे थे। शमी विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें इस साल के शुरुआत में टखने की सर्जरी करानी पड़ी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही थी। माना जा रहा था कि शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह बनाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद बंगाल ने उन्हें मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश ने बंगाल को 228 रन पर समेटा
इससे पहले मध्य प्रदेश ने आर्यन पांडे (4/47) और कुलवंत खजरोलिया (4/84) की घातक गेंदबाजी की बदौलत बंगाल को 228 रन पर समेट दिया। शमी बल्ले से भी कुछ नहीं कर पाए और उन्होंने दो रन बनाए। मध्य प्रदेश ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 103 रन बना लिए थे। शुभ्रांशु सेनापति 44 और रजत पाटीदार 41 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन

इस रणजी मुकाबले में सारी निगाहें शमी पर थीं, लेकिन वह लय में गेंदबाजी करते नहीं दिखे। पहले चार ओवर में उन्होंने 16 रन दिए और तीन चौके खाए। बाद के स्पैल में जरूर उन्होंने छह ओवर में 18 रन दिए। वह अपने भाई मोहम्मद कैफ के साथ पहली बार खेले। बंगाल के लिए एकमात्र विकेट भी कैफ ने लिया। इससे पहले होल्कर स्टेडियम के घास भरे विकेट पर मध्य प्रदेश ने बंगाल के 79 रन पर पांच विकेट गिरा दिए। 92 रन बनाने वाले शाहबाज अहमद और कप्तान अनुस्तूप मजूमदार (44) ने 96 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। संन्यास की घोषणा कर चुके ऋद्धिमान साहा ने 10 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed