फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes vs Ravichandran Ashwin Records in Test Matches Know Stokes Total Test Runs against India Full Stats

IND vs ENG: अश्विन ने टेस्ट में 12वीं बार बेन स्टोक्स का किया शिकार, हैदराबाद में बना यह अनोखा रिकॉर्ड

Sat, 27 Jan 2024 04:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 27 Jan 2024 04:50 PM IST
सार

बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ अब तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 32 पारियों में 849 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। स्टोक्स का औसत 27.38 का रहा है।

विज्ञापन
Ben Stokes vs Ravichandran Ashwin Records in Test Matches Know Stokes Total Test Runs against India Full Stats
अश्विन और बेन स्टोक्स - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की पारी में 70 रन बनाए थे। वह दूसरी पारी में इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके। स्टोक्स हैदराबाद टेस्ट की दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। वह छह रन बनाकर आउट हो गए। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने। पहली बार में बुमराह ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया था। वहीं, दूसरी पारी में अश्विन ने उनके स्टंप को उखाड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरी पारी में स्टोक्स के आउट होते ही टेस्ट में एक अनोखा रिकॉर्ड बना। अश्विन ने उन्हें 12वीं बार अपना शिकार बनाया। स्टोक्स भारत के इस दिग्गज स्पिनर की गेंद पर सबसे ज्यादा बार टेस्ट में आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। वह इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए। अश्विन ने हाल ही में टेस्ट को अलविदा कहने वाले पूर्व कंगारू ओपनर को टेस्ट में 11 बार आउट किया है।
विज्ञापन

Ben Stokes vs Ravichandran Ashwin Records in Test Matches Know Stokes Total Test Runs against India Full Stats
अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए बेन स्टोक्स। - फोटो : BCCI
नौ बार अश्विन ने किया है आउट
अश्विन ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक नौ बार टेस्ट मैचों में आउट किया। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रैथवेट को आठ-आठ बार पवेलियन भेजा है।

अश्विन के खिलाफ स्टोक्स का प्रदर्शन
बेन स्टोक्स का प्रदर्शन रवि चंद्रन अश्विन के खिलाफ उतना अच्छा नहीं रहा है। 25 पारियों में उन्होंने 232 रन ही बनाए हैं। इस दौरान स्टोक्स का औसत 19.33 और स्ट्राइक रेट 37.23 का रहा है। अश्विन ने उन्हें 12 बार आउट भी किया है।

Ben Stokes vs Ravichandran Ashwin Records in Test Matches Know Stokes Total Test Runs against India Full Stats
रविचंद्रन अश्विन। - फोटो : BCCI
भारत के खिलाफ स्टोक्स का रिकॉर्ड
बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ अब तक 17 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 32 पारियों में 849 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और पांच अर्धशतक हैं। स्टोक्स का औसत 27.38 का रहा है। भारतीय जमीन पर पिछली 10 पारियों में स्टोक्स ने छह, 70, दो, 55, 25, छह, आठ, 18, सात और 82 रन बनाए हैं। इस तरह भारत में उन्होंने पिछली 10 पारियों में तीन अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed