फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes ruled out of rest of Pakistan series due to family reasons

ENGvsPAK: इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, पाकिस्तान के खिलाफ बचे दो मैचों से बाहर हुए स्टोक्स

Mon, 10 Aug 2020 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 10 Aug 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
Ben Stokes ruled out of rest of Pakistan series due to family reasons
बेन स्टोक्स - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला के बचे हुए मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ईसीबी ने हालांकि उनके हटने का सही कारण नहीं बताया। ईसीबी ने एक बयान में कहा, 'स्टोक्स इस हफ्ते के अंत में न्यूजीलैंड जाएंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ 13 अगस्त गुरूवार और 21 अगस्त शुक्रवार से एजिस बाउल में शुरू होने वाले इंग्लैंड के दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे।'
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, 'इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड स्टोक्स के परिवार के साथ सभी मीडिया से अनुरोध करता है कि वे इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें।' क्राइस्टचर्च में जन्में 29 वर्षीय स्टोक्स इंग्लैंड की टीम के अहम सदस्य हैं और उन्होंने हाल के वर्षों में कई शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलायी है जिसमें 2019 विश्व कप का फाइनल और एशेज हंड्रेड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड ने शुरूआती टेस्ट तीन विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed