फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes nominated for New Zealander of the Year

कीवियों से विश्व कप का खिताब छीनने वाले बेन स्टोक्स को मिल सकता है 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' का सम्मान

Fri, 19 Jul 2019 05:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 19 Jul 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Ben Stokes nominated for New Zealander of the Year
बेन स्टोक्स विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स, जिन्होंने इंग्लैंड को पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें 'न्यूजीलैंडर ऑफ द ईयर' के रूप में नामित किया गया है। इस सम्मान के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन को भी नामित किया गया है।

विज्ञापन


स्टोक्स ने लॉर्ड्स में वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 84 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर इंग्लैंड को विश्व कप का सरताज बनाने में अहम रोल अदा किया था। उन्होंने सुपर ओवर में भी आठ रन बनाए थे।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम ने खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 241-8 का स्कोर खड़ा किया था। उसके बाद इंग्लैंड की टीम भी इतने ही रन बना पाई और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर में भी मैच टाई रहा, लेकिन इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। स्टोक्स न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में पैदा हुए थे, लेकिन जब वह 12 साल के थे, तब वो अपने परिवार के साथ इंग्लैंड चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पिता गेरार्ड ने न्यूजीलैंड के लिए रग्बी लीग खेली थी, तब वह इंग्लैंड में कोचिंग दे रहे थे। स्टोक्स तब से इंग्लैंड में रह रहे हैं। हालांकि उनके माता-पिता जेरार्ड और देब दक्षिण द्वीप के क्राइस्टचर्च शहर में रहने के लिए लौट आए। स्टोक्स के माता-पिता अब न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed