फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes matches Virat Kohli sensational record after England whitewash Babar Azam's Pakistan in Test Series

Stokes-Kohli: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कोहली के छह साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, जानें पूरा मामला

Wed, 21 Dec 2022 01:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 21 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

स्टोक्स एक साल में नौ या इससे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले सातवें कप्तान हैं। इससे पहले कोहली, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और  वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड शामिल हैं।

विज्ञापन
Ben Stokes matches Virat Kohli sensational record after England whitewash Babar Azam's Pakistan in Test Series
मैकुलम के कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड की टीम बदल गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब से इंग्लैंड ने टेस्ट फॉर्मेट के लिए बेन स्टोक्स को कप्तान और न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को कोच नियुक्त किया है, तब से इस टीम के खेलने का नजरिया ही बदल गया है। टीम लगातार मैच जीत रही है। स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी के आने के बाद इंग्लैंड ने 11 टेस्ट खेले हैं और उसमें से नौ मैचों में जीत हासिल की है। यह सभी 11 टेस्ट इंग्लैंड ने इसी साल खेले। नौ टेस्ट जीतने के साथ ही स्टोक्स ने भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के छह साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
विज्ञापन

स्टोक्स ने की कोहली की बराबरी

दरअसल, स्टोक्स एक साल में नौ या इससे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले सातवें कप्तान हैं। इससे पहले कोहली, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और  वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान क्लाइव लॉयड शामिल हैं। कोहली ने 2016 में एक कैलेंडर ईयर में नौ टेस्ट जीते थे। उस साल टीम इंडिया अजेय रही थी और तीन टेस्ट ड्रॉ हुए थे। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड ग्रीम स्मिथ और क्लाइव लॉयड के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ और लॉयड के नाम है रिकॉर्ड

Ben Stokes matches Virat Kohli sensational record after England whitewash Babar Azam's Pakistan in Test Series
स्टोक्स और कोहली - फोटो : अमर उजाला
स्मिथ ने 2008 में और लॉयड ने 1984 में 11-11 टेस्ट जीते थे। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम 2004 के बाद पहली बार एक कैलेंडर ईयर में नौ या इससे ज्यादा टेस्ट जीतने में कामयाब हो पाई है। इससे पहले यह कमाल पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने किया था। 2004 में उन्होंने 10 टेस्ट जीते थे। इंग्लैंड ने पहली बार पाकिस्तान को उसके घर में व्हाइटवॉश किया है। इंग्लिश टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रही है। इसी साल जो रूट को टेस्ट कैप्टन से हटाया गया था और मैकुलम को कप्तानी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

बैजबॉल इफेक्ट का असर

रूट की कप्तानी में आखिरी 10 टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने सिर्फ एक मैच में जीत हासिल की थी। वहीं, स्टोक्स के नियमित कप्तान बनने के बाद पहले 10 टेस्ट में ही इंग्लैंड ने नौ टेस्ट जीत लिए हैं। इंग्लैंड को एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इसी साल लॉर्ड्स में मिली थी। अफ्रीकी टीम ने उस मैच में इंग्लिश टीम ने पारी और 12 रन से हराया था। स्टोक्स एक बार 2020 में स्टैंड इन कैप्टन भी रह चुके हैं। वेस्टइंडीज ने उस मैच में चार विकेट से जीत दर्ज की थी। 

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड का प्रदर्शन
खिलाफ नतीजा साल
WI वेस्टइंडीज 4 विकेट से जीता 2020
NZ इंग्लैंड 5 विकेट से जीता 2022
NZ इंग्लैंड 5 विकेट से जीता 2022
NZ इंग्लैंड 7 विकेट से जीता 2022
IND इंग्लैंड 7 विकेट से जीता 2022
SA द.अफ्रीका पारी और 12 रन से जीता 2022
SA इंग्लैंड पारी और 85 रन से जीता 2022
SA इंग्लैंड 9 विकेट से जीता 2022
PAK इंग्लैंड 74 रन से जीता 2022
PAK इंग्लैंड 26 रन से जीता 2022
PAK इंग्लैंड 8 विकेट से जीता 2022

इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है और उसने अपने-अपने साथ-साथ पाकिस्तान को भी दौड़ से बाहर कर दिया। पाकिस्तान की टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले और भारत दूसरे स्थान पर है।

क्या है बैजबॉल इफेक्ट?

Ben Stokes matches Virat Kohli sensational record after England whitewash Babar Azam's Pakistan in Test Series
बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, इस साल मई से पहले तक इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब था। इसकी वजह से तब कप्तान जो रूट तक को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके साथ ही कोच क्रिस सिल्वरवुड को भी उनके पद से हटा दिया गया। 12 मई, 2022 का दिन इंग्लैंड के लिए बदलाव लेकर आया और न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया। साथ ही बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया। यहीं से कहानी पलट गई।

इसी के बाद 'बैज बॉल' की चर्चाएं होने लगीं। भारत के खिलाए इसी साल जुलाई में इंग्लैंड के ऐतिहासिक 378 रन के चेज के बाद तो यह शब्द और प्रसिद्ध हो गया। दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट टीम की नई रणनीति को  'बैज बॉल' इफेक्ट कहा गया है। इफेक्ट का मतलब है असर। यानी 'बैज बॉल' स्ट्रैटजी से इंग्लैंड की टीम पर हुआ असर। बैज शब्द इस वजह से भी चर्चाओं में आया क्योंकि इंग्लैंड के नए कोच ब्रेंडन मैकुलम का निक नेम 'बैज' है। 

मैकुलम ने कोच बनते ही कहा था कि इंग्लैंड की टीम अब अधिक आक्रामक होकर खेलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इंग्लिश टीम चौथी पारी में कितना भी बड़ा स्कोर हो, उसे डिफेंड करने की जगह चेज करने के लिए खेलेगी। इसी रणनीति को बैज बॉल कहा गया। इंग्लैंड की यह नई रणनीति कारगर साबित हुई और टीम लगातार टेस्ट मैच जीत रही है। इंग्लैंड ने इसी रणनीति पर चलते हुए कई टीमों को क्लीन स्वीप किया है। इसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed