फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes lucky to be alive after nasty facial injury know details

Ben Stokes: खतरनाक चेहरे की चोट से बाल-बाल बचे स्टोक्स, वापसी के लिए तैयार; बोले- जिंदगी की असली कीमत समझ आई

Wed, 15 Apr 2026 08:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Apr 2026 08:59 PM IST
सार

बेन स्टोक्स फरवरी में एक खतरनाक हादसे में गंभीर चेहरे की चोट का शिकार हुए थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वे रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव बेहद डरावना था, लेकिन खुद को खुशकिस्मत मानते हुए अब वह जल्द ही मैदान पर वापसी की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
Ben Stokes lucky to be alive after nasty facial injury know details
बेन स्टोक्स - फोटो : England Cricket

विस्तार

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने फरवरी में लगी गंभीर चेहरे की चोट के बाद अपने जिंदा बचने पर कृतज्ञता जताई है। डरहम में अपने काउंटी क्लब के युवा खिलाड़ियों को कोचिंग देते समय हुए इस हादसे में स्टोक्स के गाल की हड्डी (चीकबोन) फ्रैक्चर हो गई थी और उन्हें कई तरह की चेहरे की चोटें आई थीं। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और फिलहाल वे रिकवरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्टोक्स ने सुनाई आपबीती
स्टोक्स अगले महीने काउंटी चैंपियनशिप के कुछ मैच खेलने की योजना बना रहे हैं, ताकि जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अपनी तैयारी पूरी कर सकें। ईसीबी को दिए एक इंटरव्यू में स्टोक्स ने कहा कि हालात इससे कहीं ज्यादा खराब हो सकते थे और वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि वह इस हादसे से बच गए। उन्होंने कहा, 'यह काफी बुरा था, लेकिन अजीब बात है कि इतनी खराब स्थिति में भी शायद यह सबसे बेहतर नतीजा रहा। गेंद सीधे मेरे चेहरे पर लगी। अगर कुछ इंच इधर-उधर होता, तो शायद मैं आज यह इंटरव्यू देने के लिए यहां नहीं होता।'
विज्ञापन


'शुक्र है, मैं अभी जिंदा हूं'
स्टोक्स ने आगे कहा कि सर्जरी के बावजूद वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'हालात को देखते हुए, मुझे काफी बड़ी फेसियल सर्जरी करानी पड़ी क्योंकि यहां (गाल की हड्डी) काफी नुकसान हुआ था। लेकिन मैं फिर भी खुद को खुशकिस्मत मानता हूं और इसके लिए आभारी हूं।' इस चोट की वजह से उनकी तैयारियों में लगभग एक महीने की देरी हो गई। उन्होंने कहा, 'इससे मेरी योजनाएं लगभग एक महीने पीछे चली गईं। मुझे फिर से शुरुआत करनी पड़ी और एक नया प्लान बनाना पड़ा, ताकि टेस्ट सीजन से पहले डरहम के लिए कुछ मैच खेल सकूं।' स्टोक्स ने इस अनुभव को बेहद डरावना बताया। उन्होंने कहा, 'अब मैं उस दौर के आखिर में हूं, लेकिन वह स्थिति काफी डराने वाली थी। शुक्र है, मैं अभी जिंदा हूं और सब कुछ ठीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed