फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   Ben stokes heroic performance makes Leeds test 2019, Best match of Ashes history ever

हैरान कर देने वाला टेस्ट मैच जिसने टी-20 के रोमांच को भी छोड़ा पीछे

Shivendra Kumar Singh शिवेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Ben stokes heroic performance makes Leeds test 2019, Best match of Ashes history ever
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रविवार को लीड्स के मैदान पर टिकी थीं। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच चल रहा था। ऑस्ट्रेलिया की टीम एक टेस्ट मैच पहले जीत चुकी थी और अगर वो लीड्स में भी जीत जाती तो सीरीज पर उसका कब्जा लगभग तय हो जाता। चौथी पारी में इंग्लैंड के सामने लक्ष्य भी 359 रनों का था।

विज्ञापन


इंग्लैंड के फैंस जीत की उम्मीद इसलिए छोड़ चुके थे क्योंकि पहली पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 67 रनों पर सिमट गई थी। जो डेनली को छोड़कर इंग्लैंड के कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचा था। इंग्लैंड की इतनी बुरी हालत किसी ने सोची नहीं थी। लेकिन जो होना था वो हो चुका था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बने रहने के लिए 359 रन बनाने थे। इस लक्ष्य का पीछा करते समय इंग्लैंड की पारी के 116वें ओवर तक सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन इसके बाद लीड्स के मैदान में जो कुछ हुआ वो लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अमर रहेगा। अगले दस ओवर में टेस्ट मैच की सूरत ही बदल गई।

टेस्ट मैच ऐसा रोमांचक हो गया कि टी-20 या वनडे का रोमांच उसके सामने फीका लगने लगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि 286 रनों पर 9 विकेट खोने के बाद भी इंग्लैंड ने बाजी मार ली। इस करिश्मे को करने वाले खिलाड़ी थे- बेन स्टोक्स। रविवार को लीड्स के इस मैच ने 2005 के मैनचेस्टर टेस्ट की यादें भी ताजा करा दीं। उस टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड ने पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन तब उसे जीत हासिल नहीं हो पाई थी।

बेन स्टोक्स खिलाड़ी हैं या सुपरमैन...

Ben stokes heroic performance makes Leeds test 2019, Best match of Ashes history ever
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया

ये सवाल आज क्रिकेट की दुनिया में हर किसी की जुबान पर है। इंग्लैंड का नौंवा विकेट जब गिरा तब इंग्लैंड को जीत के लिए 73 रन चाहिए थे। मैच इंग्लैंड की मुट्ठी से निकल चुका था। लेकिन क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है ये कहावत आठ-दस साल में एकाध बार 100 फीसदी सच होती है।

बेन स्टोक्स ने अगली 42 गेंदों में मैच की कहानी ही पलट दी। इन 42 गेंदों में उन्होंने 7 छक्के लगाए, 4 चौके लगाए और चार बार 2-2 रन लिए। इस तरह बेन स्टोक्स ने 15 गेंदों पर 66 रन बनाए। बाकि की बातें इतिहास में और रिकॉर्ड बुक में दर्ज हैं। उन्होंने कुछ सिंगल लिए।

कई गेंदों को डॉट बॉल के तौर पर खेला। लेकिन 15 गेंद पर 66 रन वो भी तब जब आपके सामने हेजलवुड, पैट कमिंग्स और जेम्स पैटिंसन जैसे गेंदबाज पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहे हों करिश्मा ही है। बेन स्टोक्स की इस पारी के आगे टी-20 का रोमांच फीका पड़ गया।

2005 में जो नहीं कर पाए थे 2019 में किया

Ben stokes heroic performance makes Leeds test 2019, Best match of Ashes history ever
2005 एशेज - फोटो : सोशल मीडिया

2005 में भी एक ऐसा ही बेहद दिलचस्प मैच हुआ था। एशेज सीरीज के मैनचेस्टर टेस्ट की कहानी है। फर्क बस इतना है कि लीड्स में इंग्लैंड जीत के लिए बल्लेबाजी कर रही थी जबकि 2005 में गेंदबाजी। तब इंग्लैंड ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 423 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था।

रिकी पॉन्टिंग की करिश्माई पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी दिन तक मैच में जीत की उम्मीदें बांध रखी थीं। लेकिन जब निचले क्रम के बल्लेबाज जल्दी जल्दी आउट हो गए तो रिकी पॉन्टिंग अकेले पड़ गए। ये वो दौर था जब इंग्लैंड के लिए मैथ्यू होगार्ड, स्टीव हार्मिसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे दिग्गज गेंदबाज हुआ करते थे।

रिकी पॉन्टिंग भी आखिरकार 156 रन बनाकर नौवें विकेट के तौर पर आउट हो गए। इंग्लैंड की टीम को जीत दिखने लगी क्योंकि मैच में अब भी चार ओवर का खेल शेष था और उसे सिर्फ एक विकेट की दरकार थी।

क्रीज पर ब्रेट ली और ग्लेन मैक्ग्रा थे। ब्रेट ली तो फिर भी तेज गेंदबाजों का सामना कर लेते थे, लेकिन मैक्ग्रा आसान टारगेट थे। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सारे हथकंडे आजमा लिए, लेकिन 24 गेंद फेंकने के बाद भी वो आखिरी जोड़ी के तौर पर ब्रेट ली और ग्लेन मैक्ग्रा को विकेट से हटा नहीं पाए। ऑस्ट्रेलिया ने वो टेस्ट मैच ड्रॉ करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed