{"_id":"670cfb55acf318e13c0954a9","slug":"ben-stokes-has-returned-to-the-playing-xi-as-england-announced-their-team-for-the-second-test-against-pakistan-2024-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड ने टीम में किए दो बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स की वापसी, इंग्लैंड ने टीम में किए दो बदलाव
Mon, 14 Oct 2024 04:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:37 PM IST
सार
इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है। स्टोक्स ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह ली है।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : ECB
विस्तार
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए वापसी हो गई है। इंग्लैंड ने मंगलवार से मुल्तान में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। स्टोक्स इंग्लैंड के लिए पिछले चार टेस्ट मैचों से बाहर थे जिसमें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज भी शामिल थी। स्टोक्स को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से आराम दिया गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
अगस्त से बाहर चल रहे थे स्टोक्स
स्टोक्स हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण अगस्त से टीम से बाहर थे। इस सीरीज के पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हराया था। इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में गस एटकिंसन की जगह तेज गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स को शामिल किया गया है। स्टोक्स ने तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स की जगह ली है, जबकि टीम ने दोनों स्पिनरों शोएब बशीर और जैक लीच को प्लेइंग-11 में बरकरार रखा है।

Two changes ✅
— England Cricket (@englandcricket) October 14, 2024
We've announced our team for the second Test against Pakistan in Multan 👇
चिकित्सा विशेषज्ञों ने स्टोक्स को फिट घोषित किया
इंग्लैंड टीम प्रबंधन के अनुसार स्टोक्स ने पिछले कुछ दिनों में नेट सत्र के दौरान बिना किसी परेशानी के गेंदबाजी और बल्लेबाजी की है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें वापसी के लिए मंजूरी दे दी है। 33 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी को अगस्त में द हंड्रेड टूर्नामेंट में खेलते समय चोट लगी थी। वह इस चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज के बाद पाकिस्तान के इस दौरे के शुरुआती टेस्ट को नहीं खेल सके थे।

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ब्रायडन कार्स, मैथ्यू पॉट्स, जैक लीच, शोएब बशीर।