फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes faces jail term if found driving in 2016

अगर कार चलाते पकड़े गए तो जेल चला जाएगा यह टेस्ट क्रिकेटर

Thu, 16 Jun 2016 06:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Ben Stokes faces jail term if found driving in 2016

अगर क्रिकेटर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो उनके लिए भी स्थिति बुरी हो सकती है। भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों में क्रिकेटरों की स्थिति सुपरस्टार्स जैसी होती है और उन्हें लगता है कि वह कुछ भी करें उन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा।

विज्ञापन


लेकिन हर बार उनकी स्टारडम वाली हैसियत काम नहीं आती। अब कोर्ट ने इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेटर को हिदायत दी है कि अगर वह कार चलाते हुए पकड़े गए तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


इंग्लैंड एंड डरहम के क्रिकेटर बेन स्टोक्स को नॉर्थेल्टॉन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर वह अगले 6 महीने तक कार चलाते हुए दिखते हैं तो उन्हें तुरंत जेल भेज दिया जाएगा। कोर्ट ने उन्हें यह चेतावनी उस समय दी जब वह पिछले 2 साल के अंदर 4 बार तेज स्पीड में गाड़ी चलाने के मामले में वहां पेश हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इस समय इंग्लिश टीम के बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने देश के लिए 24 टेस्ट (3 शतक और 6 अर्धशतक) और 39 वनडे मैच (4 अर्धशतक) खेले हैं जबकि 17 टी-20 में भी वह टीम के साथ रहे। 

दिसंबर तक कार चलाई तो जेल में होगी उनकी जगह

Ben Stokes faces jail term if found driving in 2016
Ben Stokes
25 साल के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इस समय चोटिल होने के कारण इंग्लैंड की टीम से छुट्टी पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले आराम फरमा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान घुटने में लगे चोट के बाद वह आराम कर रहे हैं, उनकी स्थिति पर टीम प्रबंधन लगातार नजर बनाए हुए हैं। तो दूसरी ओर प्रशासन भी उन पर नजरें गड़ाए रहेगा कि वह कोर्ट को हिदायतों का पालन कर रहे हैं या नहीं।

बल्लेबाज स्टोक्स ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया कि 20 सितंबर की सुबह बार्टोन और स्कोच कॉर्नर के बीच 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच से गाड़ी चला रहे थे, और यह उस दिन हुआ जो उन्होंने इससे एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/ben-stokes1_57629f08e6483.jpg

फिर 26 अगस्त को उनकी गाड़ी की स्पीड 61 किलोमीटर प्रति घंटे थी। इसके अलावा 2 अन्य मामलों में पुलिस कार चालक की पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी है, लेकिन स्टोक्स ने माना कि वह खुद ही गाड़ी चला रहे थे। स्टोक्स के वकील ने बताया कि अब वह साल के अंत तक कार नहीं चला सकेंगे।

स्टोक्स अपने बच्चे को नर्सरी तक पहुंचाने के लिए अब खुद कार नहीं चला सकेंगे तो वह अपनी मंगेतर से इसके लिए हेल्प मांग सकते हैं। मजिस्ट्रेट ने स्टोक्स पर 830 पाउंड्स का जुर्माना लगाया और हिदायत दी कि 14 दिसंबर से पहले कार चलाते देखे गए तो उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed