फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ben Stokes and his teammates will have to prepare for premier Indian pacer's bagful of tricks at the Lord's

IND vs ENG: 'नेट्स पर बुमराह की गेंदबाजी दोहराना मुश्किल', स्टोक्स ने माना; बुमराह के लिए रहना होगा तैयार

Mon, 07 Jul 2025 08:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 07 Jul 2025 08:12 PM IST
सार

बुमराह को कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया गया था। अब अगले टेस्ट में बुमराह भी खेलेंगे तो इससे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। इंग्लैंड को भी इस बात का अंदाजा है और इसलिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि लॉर्ड्स में भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों का सामना करना होगा।

विज्ञापन
Ben Stokes and his teammates will have to prepare for premier Indian pacer's bagful of tricks at the Lord's
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद से इंग्लैंड की टीम अगले मुकाबले क लिए रणनीति बनाने में जुट गई है। इंग्लैंड के लिए बर्मिंघम की हार पचा पाना मुश्किल है क्योंकि इस मैदान पर भारत के खिलाफ वह अब तक अजेय बनी हुई थी, लेकिन शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम ने एजबेस्टन के तिलिस्म को तोड़ दिया। मैच गंवाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया कि टीम को बुमराह का सामना करने के लिए रहना होगा जो विविधता से गेंदबाजी करते हैं। 
विज्ञापन

लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे बुमराह 
सीरीज में बराबरी करने के बाद गिल ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे।  इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट मैच उस स्थिति में गंवाया जब बुमराह इस मैच का हिस्सा नहीं थे। बुमराह ने सीरीज शुरू होने से पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि वह इस दौरे पर सिर्फ तीन मैच ही खेलेंगे। बुमराह को कार्यभार प्रबंध के चलते दूसरे टेस्ट मैच से आराम दिया गया था और उनकी जगह आकाश दीप को प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। आकाश ने मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया और मैच में कुल 10 विकेट लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के लिए राहत की बात यह रही कि इस मैच में बल्लेबाज के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अब अगले टेस्ट में बुमराह भी खेलेंगे तो इससे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। इंग्लैंड को भी इस बात का अंदाजा है और इसलिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा है कि लॉर्ड्स में भारत के शीर्ष तेज गेंदबाजों का सामना करना होगा। 
विज्ञापन

स्टोक्स से जब बुमराह की वापसी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे लगा कि मैं जसप्रीत बुमराह के बारे में पूछे बिना ही प्रेस कांफ्रेंस पूरी कर लूंगा। हम एक-दूसरे के खिलाफ इतनी बार खेलते हैं कि आपको पता होता है कि आपका सामना किससे होगा इसलिए आप ट्रेनिंग के दौरान इसका अभ्यास करते हैं। कोच और साइडआर्म ट्रेनर के साथ आप जो कर सकते हैं उसे करने की कोशिश करें, क्रीज पर बाहर की तरफ से गेंदबाजी का सामना करें, उनके गेंदबाजी आक्रमण की तरह खुद को अभ्यास देने की कोशिश करें। लेकिन किसी मैच में आपके सामने आने वाली चीजों को दोहराना हमेशा कठिन होता है।

आर्चर की उपलब्धता पर भी दी जानकारी 
स्टोक्स ने इसकी पुष्टि नहीं की कि उनके तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे टेस्ट में खेलेंगे। उन्होंने कहा, यह एक ऐसा निर्णय होगा जिसे हमें यह देखकर लेना होगा कि हर कोई कैसे तैयार होता है। हमने उसे इस सप्ताह यहां टीम के साथ रखा और उसके गेंदबाजी के बोझ को देखते हुए उसे तैयार किया। लॉर्ड्स में होने वाले मैच के लिए सभी एकादश में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं।

स्टोक्स का मानना है कि एक टीम के रूप में इंग्लैंड को संयमित रहना होगा और मेजबान टीम को जीत के बाद ना तो बहुत अधिक उत्साहित होना होगा और ना ही हार के बाद बहुत अधिक हताश होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed