{"_id":"685788e3f857e8957c093b6e","slug":"ben-duckett-revealed-that-staying-positive-was-key-for-him-and-ollie-pope-in-countering-jasprit-bumrah-2025-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बुमराह के सामने कैसे टिके डकेट? इंग्लैंड के बल्लेबाज ने रणनीति का किया खुलासा; बताया क्या थी योजना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बुमराह के सामने कैसे टिके डकेट? इंग्लैंड के बल्लेबाज ने रणनीति का किया खुलासा; बताया क्या थी योजना
Sun, 22 Jun 2025 10:09 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:09 AM IST
सार
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रावले को सस्ते में आउट किया था। इसके बाद भारत ने कुछ मौके गंवाए जिससे इंग्लैंड को संभलने का मौका मिला।
विज्ञापन
बेन डकेट
- फोटो : PTI
विस्तार
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने इस बात का खुलासा किया है कि शुरुआती विकेट गिरने के बाद किस तरह उन्होंने ओली पोप के साथ मिलकर भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना किया। भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 471 रन पर ऑलआउट हुई थी। बुमराह ने जैक क्रावले को आउट कर चार रन के स्कोर पर इंग्लैंड को पहला झटका दिया था, लेकिन डकेट और पोप ने साझेदारी कर मेजबान टीम की पारी को संभाला था।
विज्ञापन
शुरुआती झटके के बाद संभला इंग्लैंड
दिन के खेल की समाप्ति के बाद डकेट ने बताया कि वह और पोप सिर्फ सकारात्मक बने रहे और चुनौतीपूर्ण समय में एक दूसरे का समर्थन करते रहे। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और जसप्रीत बुमराह ने जैक क्रावले को सस्ते में आउट किया था। इसके बाद भारत ने कुछ मौके गंवाए जिससे इंग्लैंड को संभलने का मौका मिला। भारत के सबसे बेहतरीन फील्डिरों में से एक रवींद्र जडेजा ने 15 रन के स्कोर पर बेन डकेट का कैच छोड़ा था जिसका इस इंग्लिश बल्लेबाज ने बखूबी फायदा उठाया। डकेट ने ओली पोप के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े।

डकेट ने कहा, मैं और पोप साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए बातें कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह संतुलन खोजने और सकारात्मक होने के बारे में है। जब आपके पास बुमराह की तरह कोई गेंदबाजी करने वाला हो, तो आपको दूसरे छोर पर रन बनाने के तरीके खोजने होंगे और उन पर दबाव बनाए रखना होगा। बुमराह के बाद सिराज ने एक कठिन स्पैल फेंका जिसे मैंने खेला और कई बार मिस किया। यही टेस्ट क्रिकेट है इसमें कोई आसान मौका नहीं मिलता। हमारी रणनीति यह थी कि दूसरे छोर से जो भी गेंदबाजी कर रहा था, उसके खिलाफ सकारात्मक बने रहें।
डकेट-पोप की साझेदारी रही महत्वपूर्ण
डकेट और पोप के बीच साझेदारी को बुमराह ने ही तोड़ा। डकेट बुमराह की गेंद पर बोल्ड हुए और दूसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। डकेट ने 94 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 62 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी की मदद से ही इंग्लैंड पहली पारी में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। इंग्लैंड ने स्टंप्स तक पहली पारी में तीन विकेट पर 209 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की टीम अभी भारत से 262 रन पीछे चल रही है। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पोप 100 और हैरी ब्रूक बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए पहली पारी में अब तक तीनों विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने झटके हैं।