फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ben duckett makes fun of ashwin entrance in county cricket

आर. अश्विन की काउंटी क्रिकेट में एंट्री का इंग्लिश बल्लेबाज ने उड़ाया मजाक

Fri, 18 Aug 2017 08:22 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 18 Aug 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
ben duckett makes fun of ashwin entrance in county cricket
अश्विन - फोटो : social media
भारतीय टीम के स्टार ऑफस्पिनर रविचंद्रन अश्विन जल्द ही काउंटी क्रिकेट में वोर्सस्टरशायर की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें अनफिट ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


अश्विन के काउंटी क्रिकेट में खेलने को लेकर इंग्लैंड के खिलाड़ी ने मजाक उड़ाया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज बेन डकेट ने ट्विटर के जरिए टीम इंडिया के ऑफस्पिनर का मजाक बनाया है। उन्होंने मजाक बनाने के साथ ही इस बात का दुःख भी जताया कि अश्विन का सामना नहीं करने को लेकर वे काफी निराश भी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : लसिथ मलिंगा से निपटने के लिए स्पेशल शॉट की तैयारी कर रहे हैं रोहित
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रोफेशनल क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने ट्विटर पर अश्विन के वोर्सस्टरशायर से जुड़ने का स्वागत किया है। पीसीए ने ट्वीट किया, 'काउंटी क्रिकेट और पीसीए में स्वागत है, अश्विन को वोर्सस्टरशायर ने शेष सत्र के लिए विदेशी खिलाड़ी के रूप में अपने साथ जोड़ा है।'



 

इंग्लिश बल्लेबाज ने इस तरह उड़ाया अश्विन का मजाक

ben duckett makes fun of ashwin entrance in county cricket
बेन डकेट - फोटो : twitter

पीसीए के ट्वीट पर बेन डकेट ने तंज कसने में कोई देरी नहीं की। उन्होंने ट्वीट किया, 'शर्मनाक, हम तो पहले ही दो बार वोर्सस्टरशायर के खिलाफ खेल चुके हैं।' डकेट के ट्वीट का इनडायरेक्टली मतलब ये है कि अगर वो वोर्सस्टरशायर के खिलाफ मुकाबला खेलते तो निश्चित ही खूब रन बनाते।




याद हो कि बेन डकेट पिछले वर्ष भारत का दौरा करने वाली इंग्लैंड टीम के सदस्य थे। वो भारतीय स्पिनरों के सामने पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। भारत दौरे पर डकेट ने तीन पारियों में केवल 18 रन बनाए थे। उन्हें तीनों ही बार अश्विन ने अपना शिकार बनाया था। 

ये भी पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग के इन रिकॉर्डों को तोड़ना होगा नामुमकिन

ऐसा प्रतीत होता है कि डकेट भारत दौरे के अपने बुरे प्रदर्शन को अभी तक भूल नहीं पाए हैं और इसी वजह से वो अश्विन पर निशाना साध रहे हैं। वैसे अश्विन का विदेशों में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और काउंटी में खेलकर वो इससे पार पाने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed