{"_id":"675d0c39bda33a141303e99a","slug":"ben-curran-playing-for-zimbabwe-cricket-team-know-about-his-cricket-career-news-in-hindi-2024-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ben Curran: बेन करन ने अपने भाइयों सैम और टॉम से राहें की जुदा; इंग्लैंड नहीं, जिम्बाब्वे के लिए खेलते दिखेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ben Curran: बेन करन ने अपने भाइयों सैम और टॉम से राहें की जुदा; इंग्लैंड नहीं, जिम्बाब्वे के लिए खेलते दिखेंगे
Sat, 14 Dec 2024 10:10 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 14 Dec 2024 10:10 AM IST
सार
2018 और 2022 के बीच नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलने वाले बेन को प्रभावशाली घरेलू सत्र के बाद अपना पहला कॉल-अप मिला। वह जिम्बाब्वे की 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
सैम, बेन और टॉम करन
- फोटो : Twitter
विस्तार
इंग्लैंड के दो स्टार ऑलराउंडर सैम करन और टॉम करन के छोटे भाई बेन करन भी अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने भाइयों के इतर अलग रास्ता चुना है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के लिए खेलने का फैसला किया है। टॉम, सैम और बेन तीनों पूर्व क्रिकेटर केविन करन के बेटे हैं। केविन जिम्बाब्वे से ही खेल चुके हैं। उन्होंने 1983 और 1987 के बीच जिम्बाब्वे के लिए 11 वनडे मैच खेले थे। इसके अलावा वहव 2005 से लेकर 2007 तक जिम्बाब्वे टीम के कोच की भूमिका भी निभाई थी। बेन को घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
केविन करन
- फोटो : Twitter
2018 और 2022 के बीच नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलने वाले बेन को प्रभावशाली घरेलू सत्र के बाद अपना पहला कॉल-अप मिला। वह जिम्बाब्वे की 50 ओवर की घरेलू प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और इस सीजन में उनका औसत 64.50 का है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज घरेलू रेड बॉल क्रिकेट के इस सत्र में 74.14 की औसत से रन बना चुका है। हालांकि, वह इस घरेलू सत्र में कोई टी20 नहीं खेल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेन करन
- फोटो : Twitter
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होगी। इससे पहले 11 से 14 दिसंबर के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 26 दिसंबर से शुरू होगी। हालांकि, इसके लिए जिम्बाब्वे टीम का एलान किया जाना बाकी है। जिम्बाब्वे को 22 मई 2025 से ट्रेंट ब्रिज में एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड का सामना करना है।
बेन करन (दाएं फोटो में सैम, बेन और टॉम)
- फोटो : Twitter
बेन करन के भाई सैम और टॉम दोनों ने तीनों प्रारूपों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। सैम ने 117 और टॉम ने इंग्लैंड के लिए 60 मैच खेले हैं। सैम मौजूदा समय में इंग्लैंड की व्हाइट बॉल टीम का नियमित हिस्सा हैं, जबकि टॉम इंग्लैंड के लिए पिछला मैच 2021 में खेला था।
बेन करन
- फोटो : Twitter
जिम्बाब्वे की टी20 टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), फराज अकरम, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांदू, तखोदजवानाशे कैतानो, वेस्ले मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी।
जिम्बाब्वे की वनडे टीम: क्रेग इर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन करन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांदू, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामहुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स।
जिम्बाब्वे की वनडे टीम: क्रेग इर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, बेन करन, जॉयलॉर्ड गम्बी, ट्रेवर ग्वांदू, टिनोटेंडा मापोसा, तादिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगरवा, न्यूमैन न्यामहुरी, विक्टर न्याउची, सिकंदर रजा, शॉन विलियम्स।