Video: मैच से पहले अनोखे अंदाज में साथी खिलाड़ियों को मोटिवेट करते दिखे पृथ्वी शॉ, बोले- 'मेरे लगान के भाईयों'
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दो-दो मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। 24 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विस्तार
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दो-दो मैच दोनों टीमों ने जीते हैं। 24 अप्रैल को खेले जाने वाले मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसमें भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल मैच खेलते देखा जा सकता है।
𝘼𝙧𝙚𝙮 𝙢𝙚𝙧𝙚 𝙇𝙖𝙜𝙖𝙖𝙣 𝙠𝙚 𝙗𝙝𝙖𝙞𝙮𝙤𝙣 😆
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 24, 2024
Have your 🎧 🔛 and enjoy a hilarious Prithvi 𝗦𝗛𝗔𝗪 🤣#NoFilterDC pic.twitter.com/HaiclWTIbn
दिल्ली कैपिटल्स ने साझा किया वीडियो
इस वीडियो में शॉ कहते दिखते हैं "मेरे लगान के भाईयों।" उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय टीम के साथी आपस में लड़ रहे थे। ऐसा लग रहा था कि भारतीय खिलाड़ी विदेशी सितारों के खिलाफ जीत के लिए संघर्ष कर रहे थे क्योंकि वे खेल में पिछड़ रहे थे। हालांकि, इससे निराश होने के बजाय, शॉ मस्ती में कमेंट्री करते दिख रहे थे।
शॉ का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में शॉ अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अब तक खेले गए छह मैचों में उन्होंने 174 रन बनाए हैं। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 162.62 का रहा है। आज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स गिल की टीम के खिलाफ जीत के साथ जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी। दिल्ली ने अब तक इस टूर्नामेंट में आठ मैच खेले हैं। इनमें सिर्फ तीन मुकाबलों में टीम को जीत मिली है।