फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI yet to announce team India for ICC champions trophy

चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया! आज टीम चयन की अंतिम तारीख  

Tue, 25 Apr 2017 11:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 25 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
BCCI yet to announce team India for ICC champions trophy
चैंपियंस टॉफी - फोटो : getty
इस साल जून में इंग्लैंड में खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन भारत शायद ही खेलता दिखाई दे। ऐसा इसलिए है क्योंकि 2 जून से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट के लिए टीम चयन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी। भारत के अलावा इसमें भाग लेने वाले अन्य सात देशों ने निर्धारित समय सीमा में अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। लेकिन बीसीसीआई की चयन समिति ने इस संबंध में अबतक कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने की संभावना बेहद कम दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


आईसीसी और बीसीसीआई के बीच वित्त बटवारे को लेकर चल रहे विवाद के कारण यह स्थिति बनी है। आईसीसी बीसीसीआई को दर किनार कर नया वित्तीय मॉडल लागू करना चाहती है। वर्तनाम में लागू 'बिग थ्री' मॉडल को खत्म करने से बीसीसीआई को आने वाले समय में बड़ा नुक्सान होगा। नए वित्तीय मॉडल को लेकर अंतिम फैसला दुबई स्थित आईसीसी मुख्यालय में 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में होना है। इसके बाद ही बीसीसीआई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के लिए टीम चयन का फैसला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed