{"_id":"62f8c482d12fff22db5ab7ad","slug":"bcci-will-not-allow-csk-to-make-ms-dhoni-mentor-of-his-team-in-csa-t20-league","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CSA T20 League: चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर नहीं होंगे धोनी, बीसीसीआई ने नहीं दी अनुमति, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSA T20 League: चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर नहीं होंगे धोनी, बीसीसीआई ने नहीं दी अनुमति, जानें पूरा मामला
Sun, 14 Aug 2022 03:16 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:16 PM IST
सार
धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं, लेकिन बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी लीग में शामिल होने की अनुमति नहीं देता है। इसी वजह से धोनी को भी मेंटर बनने की अनुमति मिलने की संभावना बेहद कम है।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट लीग में भी टीम खरीदी है। टीम के मालिक महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर बनाना चाहते थे, लेकेन उनका यह सपना टूट सकता है। खबरों के अनुसार बीसीसीआई इसके लिए चेन्नई की टीम को अनुमित नहीं देगा। धोनी फिलहाल चेन्नई के कप्तान हैं और उनकी अगुआई में टीम चार बार खिताब जीत चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में चेन्नई के मालिक धोनी को अपनी टीम का मेंटर बनाना चाहते हैं, लेकिन बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में शामिल होने की अनुमति नहीं देता है। इसी वजह से धोनी को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट लीग में चेन्नई का मेंटर बनने की अनुमति मिलना बेहद मुश्किल हैं। इस लीग में सभी छह फ्रेंचाइजी आईपीएल की टीमों ने खरीदी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि अगर कोई भी भारतीय खिलाड़ी किसी विदेशी लीग में शामिल होना चाहता है तो उसे अनुबंध करने से पहले बीसीसीआई के साथ हर तरह का अनुबंध खत्म करना होगा। इसके बाद ही वह विदेशी लीग में किसी तरह का करार कर सकेगा।

क्या बोले अधिकारी
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा "यह साफ है। घरेलू खिलाड़ियों सहित अगर कोई भी भारतीय खिलाड़ी विदेशी टी20 लीग का हिस्सा बनना चाहता है तो उसे बीसीसीआई के साथ अपने सभी संबंध खत्म करने होंगे।" हालांकि, धोनी दो साल पहले ही भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट लीग में खेलने के लिए धोनी को आईपीएल से भी संन्यास लेना होगा और बीसीसीआई के साथ सभी संबंध खत्म करने होंगे। ऐसा होने की संभावना बेहद कम है।
कार्तिक को मांगनी पड़ी थी माफी
साल 2019 में दिनेश कार्तिक ने कैरिबियन प्रीमियर लीग में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के डगआउट में बैठकर एक मैच देखा था। कोलकाता के नए कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने उन्हें यह मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। इस मामले में कार्तिक को बाद में बीसीसीआई से माफी मांगनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट भी इस मामले में अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। गिलक्रिस्ट ने कहा था कि वो आईपीएल की आलोचना नहीं कर रहे हैं, लेकिन क्यों भारतीय खिलाड़ी बिग बैश लीग में नहीं खेल सकते हैं। उन्हें कभी भी इस सवाल का उचित जवाब नहीं मिला।