{"_id":"6a21a55002b2af9ffd0fa1d3","slug":"bcci-will-assist-the-cricket-boards-of-fiji-and-maldives-in-developing-the-game-in-their-respective-countries-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई, शीर्ष परिषद का फैसला; क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देना है लक्ष्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: फिजी और मालदीव की मदद करेगा बीसीसीआई, शीर्ष परिषद का फैसला; क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देना है लक्ष्य
Thu, 04 Jun 2026 09:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:48 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शीर्ष परिषद ने बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड खेल को बढ़ावा देने के लिए फिजी और मालदीव के क्रिकेट बोर्ड की मदद करेगा।
विज्ञापन
देवजीत सैकिया
- फोटो : @assamcric
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने देशों में क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने के लिए फिजी और मालदीव के क्रिकेट बोर्ड की मदद करेगा। यह फैसला गुरुवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक में किया गया। बीसीसीआई इन देशों में कोच भेजने के अलावा अन्य तरीकों से भी उनकी मदद करेगा। इसका मकसद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की उन कोशिशों को मजबूत करना है जिनके तहत इन उभरते हुए देशों में क्रिकेट के विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'हम अपने कुछ कोच वहां भेजेंगे और उन्हें हर मुमकिन मदद देंगे।' बीसीसीआई ने 2019 में अपने पूर्व महाप्रबंधक (खेल विकास) और पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के साथ ही भारत के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच अभय शर्मा को मालदीव के संक्षिप्त दौरे पर भेजा था जिससे कि वहां के हालात का जायजा लिया जा सके। बीसीसीआई ने पहले भी अब आईसीसी के पूर्ण सदस्य अफगानिस्तान और नेपाल जैसे देशों की मदद की है।