फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI wants kohli to choose kumble or shastri

समिति ने लगभग तय किए नाम, कोहली की जिद ने फंसाया मामला!

Thu, 23 Jun 2016 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
BCCI wants kohli to choose kumble or shastri
विराट कोहली

टीम इंडिया के नए कोच की खोज जारी है। सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति मंगलवार से इस पद के लिए सूचीबद्ध 21 प्रार्थियों का साक्षात्कार ले रहे हैं।

विज्ञापन


कोलकाता के सिटी होटल में जारी साक्षात्कार में सलाहकार समिति ने इस पद के लिए अब तक सिर्फ दो उम्मीदवार अनिल कुंबले और रवि शास्त्री को ही योग्य पाया गया है। विदेशी उम्मीदवार टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ भी वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार दे चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं, बीसीसीआई ने भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली से भी मदद मांगी है। सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने उन्हें कुंबले और शास्त्री में से किसी एक को भारतीय टीम का अगला कोच चुनने को कहा है और उनसे बुधवार तक अपनी सिफारिश भेजने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भारतीय टेस्ट कप्तान के एक करीबी का कहना है कि कोहली ने अपनी सिफारिश बोर्ड को भेज दी है। इससे पहले विराट ने कहा था कि उन्होंने टीम इंडिया के कोचिंग जॉब के लिए डेनियल विटोरी के बारे में कहा था।

उधर, चयन प्रक्रिया के संचालक पूर्व बीसीसीआई सचिव संजय जगदाले ने इस बात की पुष्टि की है कि कोहली ने पिछले महीने कहा था कि गांगुली भविष्य में कोच बन सकते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के अगले कोच के लिए पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान डेनियल विटोरी से बात की है।

IPL में कोहली की टीम के कोच हैं विटोरी, अभी इंटरव्यू नहीं हुआ

BCCI wants kohli to choose kumble or shastri
virat kohli - फोटो : pti
विटोरी कोहली की आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के चीफ कोच हैं और आईपीएल के दौरान कोहली ने विटोरी इस बाबत चर्चा भी की थी। कोहली के मशविरे के बाद विटोरी ने भी इस पद के लिए आवेदन किया था और उनका साक्षात्कार होना बाकी है। समिति इस पद के प्रार्थियों से काफी कॉमन सवाल पूछ रही है।

पहला यह कि आप क्यों सोचते हैं कि आपको इस पद के लिए चुना जाना चाहिए। दूसरा यह कि आप टीम को विदेशी धरती पर जिताने में क्या मदद करेंगे या आपकी रणनीति क्या है? 
साक्षात्कार देने वाले उम्मीदवारों ने क्रिकेट के प्रत्येक फॉर्मेट के लिए अपना अलग-अलग ब्लूप्रिंट समिति के समक्ष पेश किया है। मंगलवार को हुए साक्षात्कार में सबसे लंबा प्रेजेंटेशन अनिल कुंबले का रहा जबकि रवि शास्त्री ने थाईलैंड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपना साक्षात्कार दिया।

उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर 24 जून को टीम इंडिया के नए कोच का एलान करेंगे और इससे पहले कोच के खोज की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed