फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI VP Rajeev Shukla says board to discuss IPL 2025 season resumption options on Sunday news & updates

IPL 2025: आईपीएल को दोबारा शुरू करने पर रविवार को चर्चा करेगा बीसीसीआई, राजीव शुक्ला ने दी अहम जानकारी

Sat, 10 May 2025 10:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 May 2025 10:02 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड आईपीएल का मौजूदा सत्र दोबारा शुरू करने पर रविवार को चर्चा करेगा।

विज्ञापन
BCCI VP Rajeev Shukla says board to discuss IPL 2025 season resumption options on Sunday news & updates
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आईपीएल 2025 के सत्र को दोबारा शुरू करने पर हलचल तेज हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि बोर्ड आईपीएल का मौजूदा सत्र दोबारा शुरू करने पर रविवार को चर्चा करेगा। बीसीसीआई ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल के 18वें सीजन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन

तीन स्थल पर मैच कराने पर क्या बोले शुक्ला?
राजीव शुक्ला ने कहा, 'युद्ध रुक चुका है। नई परिस्थिति में बीसीसीआई के पदाधिकारी, अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य रविवार को आईपीएल 2025 दोबारा शुरू करने पर चर्चा करेंगे और कोई फैसला लेंगे। हम देखेंगे कि टूर्नामेंट को पूरा कराने के लिए कौन सा कार्यक्रम सर्वश्रेष्ठ रहता है।' ऐसी भी चर्चा चल रही है कि आईपीएल को चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद में कराया जा सकता है लेकिन राजीव ने कहा कि ऐसा विकल्प संभवतः निरंतर सैन्य संघर्ष के परिदृश्य में प्रासंगिक था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव शक्ला ने कहा, 'जब युद्ध चल रहा था तो यह एक विकल्प था। कई सारे विकल्पों पर चर्चा की गई थी। सीजफायर की घोषणा अभी हुई है इसलिए हमें थोड़ा समय दीजिए। हम चर्चा करेंगे और इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।' आईपीएल 2025 में अभी 12 लीग मैच और चार प्लेऑफ चरण के मुकाबले खेले जाने हैं।
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता चुनौती 
इस रिपोर्ट की मानें तो कई टीमों के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि आईपीएल 2025 का शेष सत्र इस साल बाद में खेला जाएगा। बीसीसीआई के सामने टूर्नामेंट शुरू करने के लिए विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता चुनौती है। टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद विभिन्न फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी और सहायक स्टाफ अपने घर लौट रहे हैं, जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी अपने घर लौट चुके या लौट रहे हैं।
फ्रेंचाइजी हालांकि, इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगर मई में ही टूर्नामेंट शुरू होता है तो उनके विदेशी खिलाड़ी इसके लिए उपलब्ध होंगे। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करना भी जरूरी है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मुकाबला भी खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed