फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Vice President Rajiv Shukla comes in support of Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma has different views

IND vs AUS: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की नजर में यशस्वी थे नॉटआउट, रोहित बोले - बल्ले का किनारा लगा था

Mon, 30 Dec 2024 02:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 30 Dec 2024 02:17 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन उस वक्त विवाद हो गया जब यशस्वी के साथ थर्ड अंपायर ने बेइमानी की जिसने मैच का रुख पलट दिया।

विज्ञापन
BCCI Vice President Rajiv Shukla comes in support of Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma has different views
राजीव शुक्ला, यशस्वी और रोहित - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जहां भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का समर्थन किया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि यशस्वी के बल्ले का किनारा लगा था इसलिए इस मामले को ज्यादा उछालने की जरूरत नहीं है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन उस वक्त विवाद हो गया जब यशस्वी के साथ थर्ड अंपायर ने बेइमानी की जिसने मैच का रुख पलट दिया। 
विज्ञापन

BCCI Vice President Rajiv Shukla comes in support of Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma has different views
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Screen Grab
क्या था विवाद?
दरअसल, भारतीय पारी के 71वें ओवर में पैट कमिंस की लेग साइड पर शॉर्ट पिच गेंद को यशस्वी ने फाइन लेग पर खेलने की कोशिश की। वह चूके और गेंद विकेटकीपर कैरी के हाथों में गई। मैदानी अंपायर ने यशस्वी को आउट नहीं दिया जिसके बाद कमिंस ने डीआरएस लेने का फैसला किया। रिप्ले में स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि गेंद यशस्वी के बल्ले का किनारा लेकर गई है या नहीं। इसके बाद स्निको मीटर से जांचा गया, लेकिन स्निको मीटर में कोई हरकत नहीं दिखी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट दिया और यशस्वी को आउट करार दिया। इससे वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए और कमेंट्री बॉक्स में मौजूद दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर विवाद बढ़ता देख बीसीसीआई के उपाध्यक्ष शुक्ला ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने एक्स पर लिखा, यशस्वी साफ नॉटआउट थे। थर्ड अंपायर को यह देखना चाहिए था कि तकनीक किस तरह इशारा कर रही है। मैदानी अंपायर का नतीजा पलटने से पहले मजबूत तथ्य देने चाहिए। 
 
विज्ञापन

रोहित ने मामले को नहीं दिया तूल
हालांकि, भारतीय कप्तान रोहित की राय इस मामले में बीसीसीआई उपाध्यक्ष से अलग थी। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मुझे नहीं पता कि इसका क्या मतलब निकाला जाए क्योंकि तकनीक ने कुछ भी नहीं दिखाया, लेकिन आंखों से ऐसा लग रहा था गेंद उसे छूकर निकली है। मुझे नहीं पता कि अंपायर तकनीक का उपयोग कैसे करना चाहते हैं, लेकिन पूरी निष्पक्षता से मुझे लगता है कि उन्होंने गेंद को छुआ था। यह उस तकनीक के बारे में है जिसके बारे में हम सभी जानते हैं कि वह 100 प्रतिशत नहीं है, लेकिन फिर भी हम वास्तव में उस पर बहुत अधिक गौर नहीं करना चाहते हैं। यह सिर्फ इतना है कि हमें अक्सर इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसा लगातार हो रहा है, इसलिए हम थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे हैं।
 

गावस्कर ने भी उठाए सवाल
गावस्कर कहा, गेंद की दिशा में मामूली बदलाव दृष्टि भ्रम हो सकता है। आपने तकनीक क्यों रखी है? अगर तकनीक है, तो उसका उपयोग करना चाहिए। आप जो देखते हैं उसके आधार पर निर्णय नहीं ले सकते और तकनीक को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

 

भारत को मिली हार 
जीत के लिए मिले 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 155 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम को आज ही लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम इंडिया तीन सत्र भी नहीं खेल सकी और 11 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। मेलबर्न में टीम इंडिया की टेस्ट में यह 13 साल बाद हार है। इससे पहले भारतीय टीम को 2011 में हार मिली थी। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में चार टेस्ट के बाद 2-1 की बढ़त बना ली है। अब पांचवां और आखिरी टेस्ट तीन जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed