{"_id":"6749ccf8bd246e017b0443e5","slug":"bcci-vice-president-rajeev-shukla-speaks-on-on-champions-trophy-in-pakistan-suspense-over-team-india-travel-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: 'जो सरकार कहेगी हम करेंगे', ICC के साथ बैठक खत्म होने के बाद आया BCCI उपाध्यक्ष का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: 'जो सरकार कहेगी हम करेंगे', ICC के साथ बैठक खत्म होने के बाद आया BCCI उपाध्यक्ष का बयान
Fri, 29 Nov 2024 07:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 29 Nov 2024 07:47 PM IST
सार
इस बैठक के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्रला का बयान आया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत जारी है। आईसीसी पूरी कोशिश कर रहा है। हम पहले ही यह कह चुके हैं जो सरकार कहेगी हम करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी गतिरोध के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आसीसी) ने सभी बोर्ड की बैठक बुलाई। इसमें टूर्नामेंट के कार्यक्रम और वेन्यू पर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्रला का बयान आया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ बातचीत जारी है। आईसीसी पूरी कोशिश कर रहा है। हम पहले ही यह कह चुके हैं जो सरकार कहेगी हम करेंगे।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: On Champions Trophy in Pakistan & suspense over Team India's travel, BCCI Vice-President Rajeev Shukla says, "...Discussions are ongoing with the Pakistan Board...ICC making its efforts. Our position is very clear that we will do whatever the Govt will tell us." pic.twitter.com/rM0ZQq6yu0
— ANI (@ANI) November 29, 2024विज्ञापन
पहले दिन नहीं लिया जा सका कोई फैसला
अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है, लेकिन आईसीसी ने अब तक इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले ही भारतीय टीम को पाकिस्तान की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। वहीं, पीसीबी भी अब तक हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं हुआ है। इस गतिरोध के बीच आईसीसी ने शुक्रवार को सभी बोर्ड की बैठक बुलाई, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम और वेन्यू पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन कोई फैसला नहीं लिया जा सका। ऐसे में आईसीसी ने शनिवार को एक बार फिर बैठक बुलाई है।

भारत कर चुका पाकिस्तान की यात्रा से इनकार
चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। बीसीसीआई पहले ही भारतीय टीम को पड़ोसी मुल्क की यात्रा पर भेजने से इनकार कर चुका है। इसकी जानकारी बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी को दी जा चुकी है। वहीं, आईसीसी ने भी पीसीबी को इसकी सूचना दे दी है। जवाब में पीसीबी ने आईसीसी से ईमेल के जरिए बीसीसीआई से लिखित में यात्रा न करने के कारण पूछे हैं।
हाइब्रिड मॉडल को खारिज कर चुके नकवी
भारतीय टीम के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने पर चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में हो सकता है। हालांकि, पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी पहले ही इस सुझाव को खारिज कर चुके हैं। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी हो जाता है तो टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में हो सकता है।