{"_id":"f1f88a26-b0fc-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-to-pick-final-squad-for-champions-trophy-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहवाग के पास चैंपियंस ट्रॉफी में आने का अंतिम मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग के पास चैंपियंस ट्रॉफी में आने का अंतिम मौका?
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड में 6 से 23 जून तक होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए 30 संभावितों में से भारतीय टीम का चयन शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
संदीप पाटिल की अगुआई वाली पांच सदस्यीय चयन समिति 30 संभावितों की सूची में से टीम का चयन करेगी।
चयनकर्ताओं ने अनुभवी वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को संभावित खिलाड़ियों की सूची में नहीं चुना है लेकिन आईसीसी सूत्र के अनुसार उनके पास सूची के बाहर से खिलाड़ियों को चुनने का विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन
भारत और दक्षिण अफ्रीका छह जून को वेल्स में होने वाले ग्रुप बी मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय टीम 11 जून को लंदन में केनिंगटन ओवल में वेस्टइंडीज से भिड़ेगी और इसके बाद चार टीमों के ग्रुप में टीम इंडिया का अंतिम मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 15 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें ग्रुप ए में शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो केनिंगटन ओवल और वेल्स के सोफिया गार्डंस में क्रमश: 9 और 20 जून को खेले जाएंगे। फाइनल 23 जून को एजबेस्टन में होगा।
30 संभावितों की सूची : मुरली विजय, शिखर धवन, गौतम गंभीर, उन्मुक्त चंद, विराट कोहली, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडु , केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, रिद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, आर. अश्विन, अमित मिश्रा, रविंद्र जडेजा, जलज सक्सेना, परवेज रसूल, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अशोक डिंडा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इरफान पठान, विनय कुमार, प्रवीण कुमार, ईश्वर पांडे और सिद्धार्थ कौल।