फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to monitor top 50 Indian players workload during IPL 

IPL में इन 50 खिलाड़ियों पर रहेगी BCCI की पैनी नजर, तैयार किया जाएगा डेटाबेस

Sat, 31 Mar 2018 08:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 31 Mar 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
BCCI to monitor top 50 Indian players workload during IPL 
टीम इंडिया

आईपीएल सीजन-11 के शुरू होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले खबर है कि आईपीएल 2018 के पूरे सीजन के दौरान बीसीसीआई देश के टॉप 50 खिलाड़ियों पर पैनी नजर रखेगी। इस दौरान खिलाड़ियों के वर्कलोड और उनकी फिटनेस के स्तर पर खास ध्यान दिया जाएगा और इसका एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे की खिलाड़ी इंटरनेशनल सीरीज के दौरान खुद को बेहतर और फिट साबित कर सके।

विज्ञापन


इस मामले में पीटीआई से बातचीत में बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘हां, इसका पूरा प्लान तैयार है। हम 50 खिलाड़ियों का डाटाबेस तैयार करना चाहते हैं। इन 50 खिलाड़ियों में 27 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी (मोहम्मद शमी भी शामिल) हैं और इसमें 23 अन्य खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा।'
विज्ञापन


इस अधिकारी ने आगे बताया, ‘भारत के ब्रिटेन दौरे (जिसमें आयरलैंड का संक्षिप्त दौरा शामिल है) से शुरू होकर नेशनल टीम का इंग्लैंड में 2019 वर्ल्ड कप तक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। जो खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके कार्यभार पर खास निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही उनके फिटनेस स्तर के विभिन्न मापदंडों को देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

BCCI to monitor top 50 Indian players workload during IPL 
बीसीसीआई

इस दौरान यदि ये खिलाड़ी इन मापदंडों को पालन नहीं करेंगे तो इनको टीम इंडिया और टीम इंडिया की ए-टीमों के में शामिल नहीं किया जाएगा। इस दौरान इनका पूरा आकलन फिजियो पैट्रिक फरहार्ट नेशनल क्रिकेट अकादमी में (एनसीए) करेगी।'

उन्होंने बताया कि इसका खाका लगभग तैयार हो गया है और एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय चयन समिति इन 23 खिलाड़ियों के चयन में बड़ी भूमिका अदा करेगी। वहीं, इन 27 खिलाड़ियों के अलावा इस सूची में ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, अवेश खान और दीपक हुड्डा के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed