फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI T10 League Will BCCI start a new league next year T10 tournament can be like IPL reports

BCCI T10 League: अगले साल नई लीग शुरू करेगा बीसीसीआई? आईपीएल की तरह हो सकता है टी10 टूर्नामेंट

Fri, 15 Dec 2023 05:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 15 Dec 2023 05:13 PM IST
सार

अगर नई लीग की शुरुआत होती है तो यह सीनियर खिलाड़ियों के लिए नहीं होगी। बोर्ड आईपीएल के बराबर किसी लीग को खड़ा नहीं करना चाह रहा है। यह टियर-2 लीग होगी और इसमें एक तय उम्र तक के खिलाड़ियों को ही जगह मिलेगी।

विज्ञापन
BCCI T10 League Will BCCI start a new league next year T10 tournament can be like IPL reports
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी बीच, एक रिपोर्ट सामने आई है कि बीसीसीआई अगले साल एक नई लीग शुरू करने की योजना बना रहा है। यह बोर्ड का टियर-2 टूर्नामेंट होगा। माना जा रहा कि बीसीसीआई टी10 फॉर्मेट को अपना सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई के सचिव जय शाह इस लीग को लेकर ज्यादा सक्रिय हैं। उन्होंने इस बारे में बोर्ड के सदस्यों के सामने अपने विचार भी रखे हैं। जय शाह को प्रायोजकों का भी समर्थन मिलता दिख रहा है। अगर लीग की शुरुआत होती है तो यह सीनियर खिलाड़ियों के लिए नहीं होगी। बोर्ड आईपीएल के बराबर किसी लीग को खड़ा नहीं करना चाह रहा है। यह टियर-2 लीग होगी और इसमें एक तय उम्र तक के खिलाड़ियों को ही जगह मिलेगी।
विज्ञापन


नए टूर्नामेंट के लिए उम्र सीमा तय होगी
बीसीसीआई अगर टी10 क्रिकेट को नहीं अपनाता है तो वह टी20 की एक नई लीग शुरू कर सकता है। इसमें उम्र सीमा तय रहेगी। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के लिए अगर सारी तैयारियां पूरी हो जाती हैं तो बोर्ड अगले साल सितंबर-अक्तूबर में इसका आयोजन कर सकता है। इससे आईपीएल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बोर्ड ने अपने सबसे बड़े टूर्नामेंट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर स्तर के खिलाड़ियों को मिलेंगे मौके
पिछले कुछ सालों से टी10 क्रिकेट के प्रति फैंस आकर्षित हो रहे हैं। यह कम समय लेता है और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी होता है। अबू धाबी टी10 लीग की सफलता ने बीसीसीआई को इस बारे में विचार करने के लिए मजबूर किया है। बोर्ड जूनियर स्तर के खिलाड़ियों को भरपूर मौके देने के लिए इस टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहता है। आईपीएल में भाग लेने वाले बड़े खिलाड़ियों को टी10 लीग से दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed