फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary said India squad selection for WI Tests to be done on September 23 or 24 know details

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कब होगा भारतीय टीम का चयन? BCCI सचिव सैकिया ने दिया जवाब

Sun, 21 Sep 2025 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Sep 2025 05:42 PM IST
सार

मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र 2025-27 में भारत की यह पहली घरेलू सीरीज होगी। सीरीज से पहले देवजीत सैकिया ने खुलासा किया कि चयन बैठक ऑनलाइन होगी।

विज्ञापन
BCCI Secretary said India squad selection for WI Tests to be done on September 23 or 24 know details
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलती नजर आएगी। इसके लिए जल्द ही भारतीय टीम का एलान होगा। इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव देवजीत सैकिया ने दी। उन्होंने कहा कि भारतीय टेस्ट टीम का चुनाव 23 या 24 को होगा। बता दें कि, भारतीय टेस्ट टीम ने शुभमन गिल के नेतृत्व में हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई थी।
विज्ञापन

कब होगा टीम का चुनाव?
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र 2025-27 में भारत की यह पहली घरेलू सीरीज होगी। सीरीज से पहले देवजीत सैकिया ने खुलासा किया कि चयन बैठक ऑनलाइन होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया ने सैकिया के हवाले से कहा, 'वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 23 या 24 सितंबर को किया जाएगा। चयन बैठक ऑनलाइन होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज की होगी वापसी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला दो अक्तूबर से अहमदाबाद में खेला जाएगा जबकि 10 अक्तूबर से खेले जाने वाले दूसरे मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीरीज में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी वापसी होगी, जिन्होंने ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (9/190) के साथ भारत को जीत दिलाने में मदद की थी। सिराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ भी चुना गया था।
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, टैगनारायण चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खैरी पियरे, जेडन सील्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed