{"_id":"6198ee787122ea2b793f1395","slug":"bcci-secretary-jay-shah-confirms-ipl-will-return-to-india-in-2022-with-two-new-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: भारत में ही होगा इंडियन प्रीमियर लीग का अगला संस्करण, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी खुशखबरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: भारत में ही होगा इंडियन प्रीमियर लीग का अगला संस्करण, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी खुशखबरी
Sat, 20 Nov 2021 06:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 20 Nov 2021 06:17 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आयोजन भारत में ही होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
आईपीएल 2022 में 10 टीमें शामिल होंगी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आयोजन भारत में ही होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बीसीसीआई सचिव ने कहा, 'मुझे पता है कि आप चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में खेलते हुए देखना चाहते हैं और ऐसा जल्दी ही होने वाला है।' उन्होंने कहा, 'आईपीएल के 15वें सीजन का आयोजन भारत में होगा और दो नई टीमों के जुड़ने से यह पहले से और रोमांचक होगा। हमारे सामने मेगा ऑक्शन होने वाला है और ऐसे में नए समीकरण देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के पहले चरण का आयोजन भारत में किया गया था लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए इसे बीच में हो रोकना पड़ा और फिर बाद में सितंबर-अक्तूबर में यूएई में इसका आयोजन किया गया। इससे पहले आईपीएल 2020 का आयोजन भी यूएई में ही किया गया था।
विज्ञापन
भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर है और तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दो मुकाबले खेल चुकी है। मैचों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री भी दी गई है।
बात करें आईपीएल 2022 की तो लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रैंचाइज़ी होंगी जो लीग से जुड़ेंगी। इसके साथ टी-20 लीग में टीमों की संख्या भी आठ से बढ़कर 10 हो जाएगी।