फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Secretary Jay Shah and treasurer arun dhumal denied any split captaincy talk in indian cricket team

दो टूक: विराट की कप्तानी को नहीं है कोई खतरा, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने 'स्प्लिट कैप्टेंसी' को बताया बकवास

Mon, 13 Sep 2021 11:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 13 Sep 2021 11:10 PM IST
सार

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल टीम स्प्लिट कैप्टेंसी को लेकर बिल्कुल भी नहीं सोच रही है और  विराट कोहली ही भारतीय टीम के कप्तान बने रहेंगे।
 

विज्ञापन
BCCI Secretary Jay Shah and treasurer arun dhumal denied any split captaincy talk in indian cricket team
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली आलोचकों के निशाने पर हैं। उनकी कप्तानी को लेकर आजकल खूब चर्चा हो रही है। इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को एक बार फिर से उनकी कप्तानी को लेकर अफवाहें फैलाई गईं। इसमें कहा गया कि विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खुद ही लिमिटेड ओवर की कप्तानी छोड़ देंगे और उनकी जगह पर रोहित शर्मा को टीम की कमान दी जाएगी। हालांकि देर शाम बीसीसीआई की तरफ से इसे अफवाह बताकर पूरे मामले विराम लगा दिया गया।   

विज्ञापन


बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी सभी खबरें बकवास हैं और फिलहाल टीम स्प्लिट कैप्टेंसी को लेकर बिल्कुल भी नहीं सोच रही है।
विज्ञापन


जय शाह ने क्रिकबज के हवाले से कहा, 'हमने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं रखा है और विराट कोहली की कप्तानी में टीम अच्छी तरह आगे बढ़ रही है।' 

उन्होंने यहां बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल के उस बयान पर भी सहमति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में विराट की जगह रोहित को कप्तानी देने की खबरें बकवास हैं। हम इस बात को अच्छे तरीके से समझते हैं कि ऐसा प्रस्ताव भारतीय टीम के हित में नहीं है और वह भी तब जब टीम टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई सचिव ने इस दौरान इस बात पर भी हामी भरी कि भारत अगले इंग्लैंड दौरे पर इंग्लिश टीम के खिलाफ दो अतिरिक्त टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार है, ताकि इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट रद्द होने से हुए घाटे की भरपाई कर सके। 


बता दें कि भारतीय टीम अगले साल पहर से इंग्लैंड का दौरा करेगी। जुलाई 2022 में होने वाले इस दौरे पर टीम इंडिया तीन-तीन मैचों की टी-20 और इतने ही मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed