इंग्लैंड में होगी चोटिल साहा के कंधे की सर्जरी, बीसीसीआई ने की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के कंधे की सर्जरी मैनचेस्टर में इस माह के अंत या अगस्त के शुरू में होगी। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि रिद्धिमान साहा के कंधे की सर्जरी मैनचेस्टर में जुलाई के अंत में या अगस्त के पहले हफ्ते में होगी।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि टेस्ट विकेटकीपर की यह समस्या एनसीए में रिहैबिलिटेशन कार्यक्रम में गड़बड़ी के कारण और बढ़ गई। उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन के मैनचेस्टर में डाक्टर लेनार्ड फंक यह सर्जरी करेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन और परिचालन प्रबंध निदेशक की निगरानी में एनसीए में उनका उपचार किया गया था।'
साहा को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया लेकिन बोर्ड ने उनकी फिटनेस समस्या के बारे में पूरी बात का खुलासा नहीं किया। बीसीसीआई ने अपने बचाव में कहा था कि एनसीए में उनका पूरा उपचार भारतीय टीम प्रबंधन और परिचालन प्रबंध निदेशक की देखरेख में किया गया था।
बोर्ड ने वेबसाइट पर डाली चोट के बारे में टाइमलाइन
बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर एक टाइमलाइन पोस्ट की जिसमें साहा की चोट की प्रकृति और आगे की कार्रवाई के बारे में बताया है। साहा 29 जनवरी को साहा बायीं ओर मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत के साथ आए। उनके कंधे में भी दर्द था। उनका फरवरी में एमआरआई स्कैन हुआ जिसमें लेबरल टियर का पता लगा।
इंजेक्शन और छह हफ्ते के रिहैबिलिटेशन के बाद उन्हें 19 मार्च को आईपीएल शुरू होने से दो हफ्ते पहले फिट घोषित कर दिया गया। साहा को फिर सात मई को फिर कंधे में चोट लगी और उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और इंजेक्शन दिए गए। उन्होंने आईपीएल के पांच मैचों में विश्राम किया।
बाद में वह एनसीए गए जहां फिजियोथेरेपिस्ट का आकलन था कि दाएं कंधे जनवरी/ फरवरी जैसी है। सवाल यह है कि उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति कैसे मिल गई। बीसीसीआई की टाइमलाइन के अनुसार फिर मुंबई के अस्पताल में आर्थेपेडिक सर्जन को दिखाया गया जिनका मानना था कि स्टेरायड इंजेक्शन से मदद मिलेगी और ऐसा नहीं हुआ तो फिर सर्जरी करानी पड़ेगी।