{"_id":"8279ff699902e04e969f56a3640a59bd","slug":"bcci-refused-to-accept-jadeja-s-fine-sk","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जडेजा पर लगे जुर्माने से BCCI हुआ नाराज ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जडेजा पर लगे जुर्माने से BCCI हुआ नाराज
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Jul 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने रवींद्र जडेजा को इंग्लैंड के तेज गेदबाज जेम्स एंडरसन के साथ उलझने के मामले में आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी करार देते हुए उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगा दिया है लेकिन इस फैसले से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बेहद नाराज हो गया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने जडेजा के खिलाफ सजा सुनाए जाने पर गहरा असंतोष जताया है। जबकि इसी मामले में जेम्स एंडरसन के खिलाफ सुनवाई एक अगस्त को होनी है।
नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट के दूसरे दिन जब लंच के लिए टीमें मैदान से बाहर निकल रही थी तो जडेजा और एंडरसन भिड़ गए थे। तब मैच के बाद टीम इंडिया ने आरोप लगाया था कि एंडरसन ने जडेजा के साथ गाली-गलौज की और धक्का दिया था। टीम इंडिया के इस फैसले के खिलाफ इंग्लैंड ने भी जडेजा के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई रेफरी बून ने लगाया था जुर्माना
टीम इंडिया प्रबंधन के खिलाफ पलटवार करते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारतीय आलराउंडर पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी कि जडेजा झगड़े के दौरान एंडरसन को मारने दौड़े थे।
एंडरसन पर आईसीसी के नियम लेवल 3 का आरोप लगाया गया था जबकि जडेजा पर लेवल 2 का आरोप लगा था।
लेकिन मैच रैफरी डेविड बून ने गुरुवार को रवींद्र जडेजा को खेल भावना के विपरीत व्यवहार करने का दोषी करार दिया और उन्हें लेवल एक के तहत मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाकर छोड़ दिया।

सजा के खिलाफ अपील करेगा बीसीसीआई
बीसीसीआई ने जडेजा पर लगाए गए जुर्माने पर असंतोष व्यक्त किया और फैसले को मानने से इनकार कर दिया। साथ ही बोर्ड ने कहा कि उसके पास इसके खिलाफ अपील करने का अधिकार है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने जारी एक बयान में कहा, "बीसीसीआई ने इस मामले को गंभीरता से लिया है कि मैच रेफरी ने आचार संहिता उल्लंघन मामले में लेवल एक का दोषी पाते हुए रवींद्र जडेजा पर जुर्माना लगाया है। बीसीसीआई का कहना है कि वह इस फैसले से सहमत नहीं है। इस फैसले के खिलाफ उसके पास अपील करने का अधिकार है।"
बोर्ड ने आगे कहा, "बीसीसीआई समझता है कि जडेजा दोषी नहीं हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं।"
जडेजा की सुनवाई गुरुवार को साउथम्पटन में हुई और इसमें दोनों खिलाड़ियों, उनके वकीलों के साथ-साथ इंग्लैंड के मैनेजर फिल नियाल, बीसीसीआई के एम वी श्रीधर, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के पॉल डाउनटन और आईसीसी के नैतिक एवं नियामक वकील ने हिस्सा लिया।

एंडरसन पर लग सकता है 4 मैचों का बैन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और मैच रेफरी बून ने जडेजा पर जुर्माना लगाने के बाद कहा, "इसमें कोई दोराय नहीं है कि दोनों खिलाड़ियों के बीच टकराव हुआ था। यह व्यवहार खेल भावना के अनुरूप नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए था, लेकिन मैं नहीं मानता कि यह लेवल 2 का अपराध था।"
जबकि झगड़े के मुख्य आरोपी जेम्स एंडरसन की सुनवाई एक अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 31 जुलाई को साउथम्प्टन में समाप्त होगा।
एंडरसन पर लगे आरोप अगर सही पाए जाते हैं तो इस तेज गेंदबाज पर 2 से 4 टेस्टों या 4 से 8 वनडे मैचों तक का प्रतिबंध लग सकता है।
भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। नॉटिंघम में खेला गया सीरीज का पहला मैच टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बना ली थी।