{"_id":"5ae16ea14f1c1b65098b6679","slug":"bcci-recommends-virat-kohli-name-for-khel-ratna-award-and-sunil-gavaskar-for-dhyan-chand-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किंग कोहली के ताज में सजेगा एक और नगीना, मिल सकता है देश का यह बड़ा अवार्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किंग कोहली के ताज में सजेगा एक और नगीना, मिल सकता है देश का यह बड़ा अवार्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Apr 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खुशखबरी है। जल्द ही विराट कोहली के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हो सकता है। सूत्रों की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कप्तान कोहली को राजीव गांधी खेल रत्न देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
BCCI is recommending Virat Kohli's name for Khel Ratna Award and Sunil Gavaskar's name for Dhyan Chand Award for Lifetime Achievement in Sports: BCCI Sources
— ANI (@ANI) April 26, 2018विज्ञापन
इसके अलावा दिग्गज क्रिकेटर और लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का नाम ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए बढ़ाया गया है। इसके पहले बुधवार को भी शिखर धवन और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम को अर्जन अवॉर्ड के लिए भेजे जाने की खबरें सामने आई थी।
विज्ञापन
दूसरी बार भेजा विराट का नाम
वैसे यह दूसरा मौका है जब विराट कोहली का नाम इस अवार्ड के लिए भेजा गया। इसके पहले 2016 में भी विराट कोहली का नाम राजीव गांधी खेल रत्न के लिए भेजा गया था। मगर तब रियो ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू और साक्षी मलिक के साथ-साथ दीपा करमाकर, शूटर जीतू राय को यह पुरस्कार दिया गया था। अब लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते विराट के नाम की दोबारा सिफारिश की गई है।