{"_id":"f6612e78-da83-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bcci-probe-panel-start-start-enquiry-against-fixing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई पैनल ने शुरू की सट्टेबाजी मामले की जांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बीसीसीआई पैनल ने शुरू की सट्टेबाजी मामले की जांच
बंगलुरू
Updated Fri, 21 Jun 2013 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट जगत में भूचाल लाने वाले आईपीएल सट्टेबाजी प्रकरण की जांच के लिए बीसीसीआई द्वारा गठित दो सदस्यीय पैनल ने शुक्रवार को यहां अपना काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने पैनल को जरूरी दस्तावेज सौंपे।
तीन घंटे तक चली मैराथन बैठक के बाद शेट्टी ने बताया कि बोर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के शीर्ष अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह मालिक राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पैनल इस मामले की आगे की जांच के बारे में फैसला करेगा।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि क्या पैनल स्पॉट फिक्सिंग मामले की भी जांच करेगा। बोर्ड अधिकारी ने कहा कि कुंद्रा और मयप्पन के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें की गई हैं और अब यह पैनल पर निर्भर करता है कि आगे जांच की दिशा के बारे में वह क्या फैसला करता है।
विज्ञापन
मालूम हो कि आईपीएल में सट्टेबाजी का खुलासा होने के बाद बीसीसीआई ने इस मामले की जांच के लिए 20 मई को एक पैनल गठित किया था। इसमें दो पूर्व न्यायाधीश टी जयराम चौटा और आर बाला सुब्रमण्यम को शामिल किया गया था।