फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly to meet NCA chief Rahul dravid to discuss roadmap for Indian Cricket

गांगुली और द्रविड़ की कल होगी मुलाकात, भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए होगी चर्चा

Tue, 29 Oct 2019 01:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 29 Oct 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly to meet NCA chief Rahul dravid to discuss roadmap for Indian Cricket
गांगुली-द्रविड़ - फोटो : social media

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली बुधवार को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से बंगलूरू में मुलाकात करेंगे। द्रविड़ ने जुलाई में एनसीए प्रमुख का कार्यभार संभाला था। उन्होंने इस संस्था के लिए भविष्य की योजना का खाका तैयार कर रखा है।

विज्ञापन


दोनों पूर्व कप्तानों के बीच जब यह मुलाकात होगी, तब द्रविड़ अपने विचार साझा करेंगे। ऐसी संभावना है कि गांगुली एनसीए की नई परियोजना की जानकारी लेंगे, जिसे विकसित किया जा रहा है। इस बैठक में बीसीसीआई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में एनसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तूफान घोष भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गांगुली और द्रविड़ पहले भी बीसीसीआई की तकनीकी समितियों का एक साथ हिस्सा रह चुके हैं। ऐसी ही एक बैठक की अध्यक्षता गांगुली ने की थी, जबकि द्रविड़ ने उसमें अंडर-19 और टीम के मुख्य कोच के तौर पर भाग लिया था। एनसीए को भारतीय क्रिकेट की सप्लाई लाइन माना जाता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह रिहैबिलिटेशन केंद्र सा बन गया है। गांगुली ने भी अध्यक्ष बनने के बाद इस बात को माना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed