फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI President Sourav Ganguly To Look Into Jasprit Bumrah's NCA Fitness Test Saga

BCCI अध्यक्ष गांगुली बोले- एनसीए में होगा बुमराह की फिटनेस का आकलन  

Fri, 20 Dec 2019 10:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 20 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
BCCI President Sourav Ganguly To Look Into Jasprit Bumrah's NCA Fitness Test Saga
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का आकलन राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले इस तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि न तो भारत का यह मुख्य तेज गेंदबाज और न ही राहुल द्रविड़ की अगुआई वाली संस्था बंगलूरू में परीक्षण कराने की इच्छुक हैं। बुमराह पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ के बाद फिटनेस हासिल कर रहे हैं। उन्होंने हाल में विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारत के नेट अभ्यास में गेंदबाजी की।
विज्ञापन


गांगुली ने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को एनसीए जाना होगा और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह सहज हो और लाजिस्टिक में जाना आसान हो।’ ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान इस बात से नाराज हैं कि बुमराह ने एनसीए में ट्रेनिंग के बजाय निजी ट्रेनर के अंतर्गत रिहैबिलिटेशन कराने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
26 साल के बुमराह चोट से उबरने के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवागनानम के साथ मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे हैं। गांगुली ने दावा किया, ‘एनसीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए पहला और अंतिम केंद्र होगा। यह भारतीय क्रिकेटरों के लिए है। हर किसी को एनसीए से जाना होगा।

उन्होंने कहा कि वे पूरे साल सभी जगहों पर क्रिकेट खेलते हैं। हम भी कोशिश करेंगे और देखेंगे कि एनसीए के फिजियो मुंबई में जसप्रीत की मदद के लिए आ सकते हैं या नहीं। हमें एनसीए के अंतर्गत निगरानी रखनी होगी। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि एनसीए में सर्वश्रेष्ठ लोग मौजूद हों। गांगुली ने हाल में एनसीए का दौरा किया था और द्रविड़ से चर्चा की थी जिन्हें इस साल जुलाई में वहां क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed