{"_id":"61b21c345ff676740104d7cd","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-opens-up-on-rohit-sharma-being-named-indias-odi-captain-replacing-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: BCCI अध्यक्ष गांगुली ने बताया रोहित को वनडे की कप्तानी देने का कारण, विराट के इस कदम के बाद लिया गया फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खुलासा: BCCI अध्यक्ष गांगुली ने बताया रोहित को वनडे की कप्तानी देने का कारण, विराट के इस कदम के बाद लिया गया फैसला
Thu, 09 Dec 2021 08:40 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:40 PM IST
सार
विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के एक दिन बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बयान जारी किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष गांगुली ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने मिलकर रोहित शर्मा को सीमित ओवरों को कप्तान बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
virat kohli sourav ganguly
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विराट कोहली को वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के एक दिन बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बयान जारी किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष गांगुली ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने मिलकर रोहित शर्मा को सीमित ओवरों को कप्तान बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
गांगुली ने यह भी बताया कि उन्होंने और मुख्य चयनकर्ता ने विराट कोहली से बात भी की थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली को सीमित ओवरों में उनके योगदान का शुक्रिया अदा किया। गांगुली ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा, 'यह फैसला बीसीसीआई और चयनकर्ताओं ने मिलकर लिया था। दरअसल, बीसीसीआई ने विराट से अनुरोध किया था कि वह टी-20 की कप्तानी न छोडे़ं लेकिन वह राजी नहीं हुए। इसके बाद चयनकर्ताओं को लगा कि वाइट बॉल फॉर्मेट के लिए दो अलग-अलग कप्तान होना ठीक नहीं है।'
विज्ञापन
गांगुली ने आगे कहा, 'तो, यह फैसला लिया गया कि विराट कोहली टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे और रोहित सीमित ओवरों के फॉर्मेट के कप्तान बनेंगे। मैंने बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर उनसे बात की और मुख्य चयनकर्ता ने भी कोहली से बात की है।'
विज्ञापन
बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा, 'हमें रोहित शर्मा की कप्तानी की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और विराट टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। बीसीसीआई को इस बात का पूरा यकीन है कि भारतीय क्रिकेट अच्छे हाथों में है। हम विराट कोहली का सीमित ओवरों में बतौर कप्तान योगदान के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।'
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद विराट कोहली ने टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी जिसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली और 3-0 से सीरीज जीती। अब जनवरी में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी और तब रोहित इस प्रारूप की कप्तानी भी करेंगे।