{"_id":"6194b513f4be8a38bc6ed434","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-has-been-appointed-as-the-chair-of-the-icc-men-s-cricket-committee-he-succeeds-anil-kumble","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने, अनिल कुंबले का लेंगे स्थान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नियुक्ति: सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने, अनिल कुंबले का लेंगे स्थान
Wed, 17 Nov 2021 01:23 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:23 PM IST
सार
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आईसीसी क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वह अनिल कुंबले की जगह लेंगे। मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में किया जाता है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को आईसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वह अनिल कुंबले का स्थान लेंगे। जो नौ साल तक इस पद पर रहे। कुंबले तीन-तीन साल के तीन कार्यकाल पूरे कर चुके थे। अब वह इस पद पर इससे ज्यादा समय तक नहीं रह सकते थे। कुंबले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के नजदीकी रहे हैं वह भी भारत के टेस्ट कप्तान रहे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति खेल की परिस्थितियों और नियमों की देखरेख करती है।
विज्ञापन
भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं गांगुली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का शुमार भारत के सबसे सफल कप्तानों में किया जाता है। साल 1996 में लॉर्ड्स पर डेब्यू करते हुए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। गांगली ने 49 टेस्ट और 146 एकदिवसीय मैचों में भारत की कप्तानी की। भारतीय टीम को विदेशी धरती पर लड़ना सौरव गांगुली ने ही सिखाया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में 49 टेस्ट मैचों में से 21 में जीत दर्ज की। जबकि, 146 वनडे में से 76 मुकाबले जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
सौरव गांगुली का क्रिकेट करियर
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैच खेले जिनमें 7212 रन बनाए। टेस्ट में गांगुली के नाम 16 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं। क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 239 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। उन्होंने 311 एकदिवसीय मैचों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। वनडे में उन्होंने 11363 रन बनाए। एकदिवसीय में गांगुली का बेस्ट स्कोर 183 रन रहा। वनडे मैचों में गांगुली ने 22 शतक सहित 72 अर्धशतक लगाए।
विज्ञापन