{"_id":"61cc32de722e710dac3d7d7a","slug":"bcci-president-sourav-ganguly-covid-19-positive-admitted-to-woodlands-hospital-health-update-realeased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sourav Ganguly Health Update: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का अस्पताल में दूसरा दिन, जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sourav Ganguly Health Update: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का अस्पताल में दूसरा दिन, जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन
Wed, 29 Dec 2021 03:35 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 29 Dec 2021 03:35 PM IST
सार
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद सोमवार की रात को वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। यहां उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल की तरफ से बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में दादा की तबीयत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद सोमवार की रात को वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। यहां उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल की तरफ से बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में दादा की तबीयत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन
अस्पताल की तरफ से जारी अपडेट में कहा गया, 'बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की हेमोडायनामिक स्थिरता (दिल की धड़कन और रक्त प्रवाह सामान्य है) बनी हुई है और उन्हें बुखार नहीं है, इसके साथ ही उनके ऑक्सीजन का स्तर भी सामान्य बना हुआ है। रात को उन्हें एक अच्छी नींद आई और उन्होंने सुबह समय से नास्ता और खाना भी खाया।'
विज्ञापन
Sourav Ganguly, BCCI president remains hemodynamically stable. He got admitted at Woodlands Multispeciality Hospital on Dec 27 with Covid status: Woodlands Hospital, Kolkata pic.twitter.com/IhzBLjOT1K
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 29, 2021
बता दें कि 49 वर्षीय गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले जनवरी में उन्हें हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल जाना पड़ा था। उन्हें कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है। बावजूद इसके उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच गांगुली का संक्रमित होना चिंता का विषय है।
गांगुली सोमवार को संक्रमित होने के बाद अस्पताल में हुए भर्ती
सौरव गांगुली को सोमवार को हल्के लक्षण दिखे, जिसके बाद देर शाम उनकी कोरोना जांच हुई। इसके बाद रात को आई रिपोर्ट में गांगुली कोरोना संक्रमित पाए गए और फिर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि वो कोरोना के किस वेरिएंट से संक्रमित हुए हैं। लगभग एक साल पहले गांगुली की तबियत बिगड़ी थी और उनके भाई स्नेहाशीष कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
देश में बढ़े कोरोना के मामले, लगी पाबंदियां
उधर देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सभी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों ने केंद्र से लेकर राज्य सरकार सभी परेशान हैं। खतरे को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ-साथ प्रतिबंधो का एलान कर दिया है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या करीब 800 हो गई है। वहीं देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,195 मामले सामने आए हैं जबकि 302 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार के आंकड़ों की तुलना में आज कोरोना के मरीज 44 फीसदी तक बढ़े हैं।