फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Plan to Separate Coach for Test Cricket Approached Former India Batsman VVS Laxman

BCCI: टेस्ट क्रिकेट के लिए अलग कोच की तलाश कर रहा है बीसीसीआई? इस पूर्व बल्लेबाज के साथ किया था संपर्क

Sat, 27 Dec 2025 06:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Dec 2025 06:07 PM IST
सार

टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम का जिस तरह का प्रदर्शन चल रहा है, उसे देखते हुए बीसीसीआई के अंदर भी चिंता की स्थिति मालूम पड़ रही है। कोच गौतम गंभीर के लिए भी आगे की राह कठिन होती नजर आ रही है।

विज्ञापन
BCCI Plan to Separate Coach for Test Cricket Approached Former India Batsman VVS Laxman
गौतम गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का सीमित ओवर में अच्छा रिकॉर्ड है और उनके नेतृत्व में टीम ने एक आईसीसी और एक एसीसी ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन सेना देशों के खिलाफ 10 टेस्ट मैच गंवाने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में कोच के तौर पर गंभीर की शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में अहम पद पर मौजूद किसी ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक तौर पर बातचीत की थी और यह जानने की कोशिश की थी कि क्या वह लाल गेंद की टीम का कोच बनने में रुचि रखते हैं? 
विज्ञापन

गंभीर के अनुबंध पर होगा पुनर्विचार?
यह समझा जा रहा है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज लक्ष्मण बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हेड ऑफ क्रिकेट के पद से ही संतुष्ट हैं। गंभीर का बीसीसीआई के साथ अनुबंध 2027 वनडे विश्व कप के अंत तक है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि भारत के टी20 विश्व कप में प्रदर्शन के आधार पर इस पर पुनर्विचार किया जा सकता है। टी20 विश्व कप की शुरुआत पांच सप्ताह के बाद होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई के गलियारों में अभी भी इस बात पर बहस जारी है कि क्या गंभीर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चक्र के शेष नौ टेस्ट मैचों के लिए लाल गेंद टीम की कमान संभालने के लिए उपयुक्त हैं या नहीं। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली थी। 2026 में भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं और अक्तूबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है। फिर जनवरी-फरवरी 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर
बीसीसीआई के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, भारतीय क्रिकेट के गलियारों में गंभीर को जबरदस्त समर्थन प्राप्त है और जाहिर है कि अगर भारत टी20 विश्व कप का खिताब बरकरार रखता है या कम से कम फाइनल तक पहुंचता है तो वह बिना किसी रुकावट के अपना काम जारी रख सकेंगे। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी भूमिका जारी रखते हैं। उनका फायदा यह है कि लाल गेंद के प्रारूप में बहुत अधिक वैकल्पिक विकल्प नहीं हैं, क्योंकि वीवीएस लक्ष्मण सीनियर टेस्ट टीम को कोचिंग देने में रुचि नहीं रखते हैं।

गिल के बाहर होने से खिलाड़ियों में बढ़ी बैचेनी
भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी हाल के दिनों में हालात अच्छे नहीं दिख हैं और कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो गंभीर के दौर में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों को खुद को साबित करने के लिए लंबा समय मिलता रहा। शुभमन गिल को टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए जाने में गंभीर की भूमिका स्पष्ट रूप से झलकती है और इसने निश्चित रूप से कई खिलाड़ियों को यह विश्वास दिला दिया है कि अगर भारतीय क्रिकेट के अगले स्टार खिलाड़ी को दरकिनार किया जा सकता है तो अगली बार टीम से बाहर होने की लिस्ट में किसी का भी नाम हो सकता है।

बीसीसीआई नीतिगत फैसले लेने में हमेशा समय लेता है और अगर कैलेंडर पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप के बाद दो महीने तक आईपीएल भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed