{"_id":"ff54b0e24788aa2c3eacec84b0acef4f","slug":"bcci-ousts-sahara-pune-warriors-from-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने पुणे को किया आईपीएल से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने पुणे को किया आईपीएल से बाहर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 26 Oct 2013 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसीसीआई ने सहारा परिवार के स्वामित्व वाली पुणे वॉरियर्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चेन्नई में शनिवार को हुई बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कोच्चि टीम के बाद पुणे वॉरियर्स के आईपीएल से बाहर होने के बाद अब इस लीग में आठ टीमें रह गई हैं। लीग की शुरुआत में आठ ही टीमें थीं।
अधिकारी के अनुसार, पुणे वॉरियर्स की टीम ने अगले सत्र के लिए इसा साल मार्च तक 170.2 करोड़ रुपए की फ्रेंचाइजी फीस देना था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया था। पुणे टीम को इसके लिए पांच बार रिमाइंडर भी किया गया था।
विज्ञापन
सहारा ग्रुप ने 2010 में पुणे फ्रेंचाइजी को 1702 करोड़ रुपए में खरीदा था और उसे दस साल के अंतराल में फ्रेंचाइजी फीस का भुगतान करना था। यह आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी टीम थी।
आईपीएल की संचालन परिषद के सभी सदस्यों को इस बैठक में भाग लेने का निमंत्रण दिया गया था।