फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bcci opens up after Pulwama terror attack, On India vs Pakistan match in world cup 2019

विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलेगी टीम इंडिया? BCCI ने सरकार के पाले में डाली गेंद

Wed, 20 Feb 2019 10:49 AM IST
sapna singla स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 20 Feb 2019 10:49 AM IST
विज्ञापन
Bcci opens up after Pulwama terror attack, On India vs Pakistan match in world cup 2019

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान को लेकर रोष का माहौल है। भारत का हर नागरिक पाकिस्तान को पूरी तरह से बॉयकॉट करने के पक्ष में है। ऐसे में खेल का मैदान भी इससे कैसे अछूता छूट जाता। 

विज्ञापन


इस साल 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना है। मैनचेस्टर में 16 जून को दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वि देश आपस में टकराते। तमाम अटकलों के बीच मंगलवार देर शाम आईसीसी ने बयान दिया था कि टूर्नामेंट के सारे मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन




आईसीसी के इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का भी पक्ष सामने आया है। एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई के सूत्र के हवाले से कहा गया है कि कुछ समय बाद स्थिति साफ हो जाएगी। विश्व कप करीब है। बीसीसीआई सूत्र ने ये भी साफ किया कि हमारे इस फैसले का आईसीसी से कोई लेना-देना नहीं है। अगर उस समय सरकार को लगता है कि हमें नहीं खेलना चाहिए, तो जाहिर है कि हम नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



अगर वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के साथ नहीं खेलता है तो इसका नतीजा यह होगा कि पाकिस्तान को बिना खेले मैच के अंक मिल जाएंगे। अगर फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होती है तो क्या पाक बिना खेले ही खिताब जीत जाएगा। इस मामले में अभी आईसीसी से बीसीसीआई की कोई बात नहीं हुई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed