फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI New Rules: Blow to Gautam Gambhir, along with players, coach strictly have to follow 10 new rule of BCCI

BCCI New Rules: गौतम गंभीर को करारा झटका, खिलाड़ियों के साथ कोच को भी मानने होंगे बीसीसीआई के नए नियम

Fri, 14 Feb 2025 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 14 Feb 2025 11:27 AM IST
सार

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 'कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का निजी सचिव, जिन्हें नियमित रूप से टीम होटल में ठहरते हुए देखा जाता था, अब एक अलग होटल में रहते हुए देखा गया है।

विज्ञापन
BCCI New Rules: Blow to Gautam Gambhir, along with players, coach strictly have to follow 10 new rule of BCCI
गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद बीसीसीआई ने 10 नीतियां बनाई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड सीरीज से अब उन नियमों को लागू कर दिया गया है। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि कोच गौतम गंभीर को नुकसान उठाना पड़ा है। दरअसल, बीसीसीआई ने टीम में अनबन की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद कुछ सख्त नियम तैयार किए थे। इन बीसीसीआई की 10 नीतियां नाम दिया गया। इसमें परिवार के साथ रुकने से लेकर खिलाड़ियों के एक साथ ट्रैवल करने तक के नियम बनाए गए थे। 
विज्ञापन

बीसीसीआई के नए निर्देश

बीसीसीआई के नए नियमों के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ के निजी सहायक या मैनेजर को अब टीम बस में सीनियर खिलाड़ियों के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं है। न ही उन्हें एक ही होटल में खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ के साथ जाने की अनुमति है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय कोच के गंभीर के साथ हमेशा रहने वाले उनके निजी सहायक को दौरे के बाद बीसीसीआई की इस सख्ती का सामना करना पड़ा। बोर्ड दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ऐसा नहीं होने देना चाहता है। यह बताया गया है कि गंभीर का पीए (पर्सनल असिस्टेंट) अब उन्हीं के होटल में रहने की जगह किसी अन्य होटल में रुक रहा है। इंग्लैंड और भारत के बीच सीरीज के दौरान ऐसा देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'निजी सहायक दूसरे होटल में रुक रहा'

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 'कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य का निजी सचिव, जिन्हें नियमित रूप से टीम होटल में ठहरते हुए देखा जाता था, अब एक अलग होटल में रहते हुए देखा गया है। हालांकि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान हर स्थान पर देखा गया है।' गंभीर ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान एकमात्र कोचिंग स्टाफ थे जिनके पास एक निजी सहायक था। कोच के पास अब वही सेटअप नहीं हो सकता है, क्योंकि बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर अपना नया नियम लागू कर दिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई अधिकारी ने की थी शिकायत

बीसीसीआई के एक चिढ़े हुए अधिकारी ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया , 'उनका निजी सहायक राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए निर्दिष्ट कार में क्यों बैठा था? वे कार में किसी अज्ञात तीसरे व्यक्ति के साथ निजी तौर पर चीजों पर चर्चा भी नहीं कर सकते। उन्हें एडिलेड में बीसीसीआई के हॉस्पिटैलिटी बॉक्स में जगह क्यों दी गई?'

खबरें लीक होने से रोकना चाहता है बीसीसीआई

पिछले कुछ महीनों में भारतीय ड्रेसिंग रूम से लीक होना काफी आम हो गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी खबरें 'लीक' होने की बात सामने आई थी। ऐसा लगता है कि बोर्ड किसी भी अनधिकृत पहुंच की अनुमति न देकर इस तरह के 'लीक' को कम करने की कोशिश कर रहा है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'उस निजी सहायक ने उस पांच सितारा होटल की घेराबंदी वाले क्षेत्र में नाश्ता कैसे किया जो सिर्फ टीम के सदस्यों के लिए निर्धारित है?'

बीसीसीआई ने सख्ती से लागू किए 10 नियम

बीसीसीआई के फरमान के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों को उनके परिवार के सदस्यों, पत्नियों या भागीदारों के साथ जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी तरह के अपवाद पर खिलाड़ी को परिवार की यात्रा का खर्च खुद वहन करना होगा। इस तरह के उपाय स्पष्ट रूप से पहले नहीं थे। बोर्ड ने निजी शेफ, हेयर स्टाइलिस्ट और खिलाड़ियों के एजेंटों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed