फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI Meeting: Board will sell media rights of domestic international cricket, decision on head coach of women'

BCCI Meeting: घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार बेचेगा बोर्ड, महिला टीम के मुख्य कोच पर भी फैसला

Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 12:08 AM IST
सार

अपेक्स काउंसिल में महिला टीम के चीफ कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके अलावा घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार मुख्य मुद्दा होगा।
 

विज्ञापन
BCCI Meeting: Board will sell media rights of domestic international cricket, decision on head coach of women'
बीसीसीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की रविवार को होने वाली अपेक्स काउंसिल की बैठक में घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार और महिला टीम के चीफ कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रमुख एजेंडा होगा। आईपीएल के मीडिया अधिकार 48 हजार तीन सौ 90 करोड़ रुपये में बेचे जाने के बाद बोर्ड अब 2023-27 के घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार को बेचे जाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। 
विज्ञापन


31 मार्च तक ये अधिकार स्टार स्पोट्र्स के पास थे, जो उसने 6138.1 करोड़ रुपये में खरीदे थे। बीसीसीआई को उम्मीद है कि इस बार घरेलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मीडिया अधिकार भी आईपीएल की तरह ऊंची छलांग लगाएंगे। खासतौर पर सोनी और स्टार के बाद वायकॉम के इस होड़ में शामिल होने के बाद बोर्ड की कमाई की उम्मीदें और बढ़ी हैं।
विज्ञापन


चीफ कोच के लिए निकाले जाएंगे आवेदन
रोमेश पवार को चीफ कोच से हटाए जाने के बाद भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खेला गया टी-20 विश्वकप बिना चीफ कोच के खेला। बल्लेबाजी कोच ऋषिकेश कानितकार ने कोच की भूमिका निभाई। अब काउंसिल में चीफ कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया को हरी झंडी दी जाएगी। इसके बाद पद केलिए आवेदन मंगवाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल में 2023 के वनडे विश्वकप के लिए सरकार से टैक्स में छूट के मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी। यह टैक्स आयोजक आईसीसी से वसूला जाएगा। आईसीसी यह राशि बीसीसीआई के मुनाफे से काटेगी। ऐसे में उसे 955 करोड़ रुपये का चूना लग सकता है। बोर्ड के अधिकारी सरकार के समक्ष बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed