{"_id":"5cc9e935bdec22074b0a805b","slug":"bcci-lokpal-denied-permission-for-giving-access-to-gupta-in-tendulkar-laxman-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुलकर-लक्ष्मण मामला: शिकायतकर्ता गुप्ता के दस्तावेजों की मांग को लोकपाल ने ठुकराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तेंदुलकर-लक्ष्मण मामला: शिकायतकर्ता गुप्ता के दस्तावेजों की मांग को लोकपाल ने ठुकराया
Thu, 02 May 2019 12:15 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 02 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
सचिन, लक्ष्मण, गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकपाल और आचार अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डीके जैन ने शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता की दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की कथित हितों के टकराव के मामले में अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ अनुबंध की शर्तों के दस्तावेज मुहैया कराने का आग्रह नामंजूर कर दिया है।
विज्ञापन
इन दोनों दिग्गज क्रिकेटरों के खिलाफ मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मेंटोर/आइकन के अलावा क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का सदस्य होने के कारण आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
गुप्ता ने तेंदुलकर और लक्ष्मण के उनकी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ अनुबंध की प्रतियां, मुंबई और हैदराबाद के खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और टीम प्रबंधन की सूची तथा डगआउट में बैठने के संबंध में बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की शर्तों और नियमों की प्रति मांगी थी।
विज्ञापन
हालांकि पता चला है कि न्यायमूर्ति जैन ने गुप्ता को सात मई तक जवाब देने के निर्देश दिए क्योंकि उनका मानना है कि शिकायताकर्ता ने जिन दस्तावेजों की मांग की है वे जवाब देने के लिये जरूरी नहीं हैं।
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य गुप्ता ने कहा, ‘‘मैंने अपना जवाब सौंप दिया है और मेरा अब भी मानना है कि ये दोनों खिलाड़ी हितों के टकराव के दायरे में आते हैं। ’’