फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci likely to suspend siddharth trivedi

सिद्धार्थ त्रिवेदी ने छुपाए कई राज, हो सकते हैं निलंबित

Thu, 13 Jun 2013 08:31 PM IST
नई दिल्ली
नई दिल्ली Updated Thu, 13 Jun 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
bcci likely to suspend siddharth trivedi

राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज और आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में सरकारी गवाह बने सिद्धार्थ त्रिवेदी को बीसीसीआई भ्रष्टाचार निरोधक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर सकता है।

विज्ञापन


हालांकि सिद्धार्थ स्पॉट फिक्सिंग में किसी तरह से शामिल नहीं हैं लेकिन उनकी मुश्किलें इसलिए बढ़ सकती हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल के दौरान बुकीज के संपर्क करने पर भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन


बीसीसीआई इसी बात से खफा है और उन्हें निलंबित करने के बारे में सोच रहा है।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘सिद्धार्थ ने टूर्नामेंट के दौरान कथित तौर पर बुकीज के उनसे संपर्क करने की जानकारी न तो आईपीएल प्रशासन को दी और न ही भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई को दी। ऐसे में उन्हें जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच पूरी होने तक निलंबित किया जा सकता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल-6 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग में कथित रूप से शामिल होने के कारण सिद्धार्थ के साथी खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण को गिरफ्तार किया गया था।

सिद्धार्थ ने पुलिस को बुकीज और फिक्सिंग के संबंध में जानकारी दी थी और सरकारी गवाह बनकर गत माह दिल्ली की एक अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया था।

डालमिया आईसीसी की सालाना काफ्रेंस में हिस्सा लेंगे
बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष जगमोहन डालमिया 23 जून को लंदन में होने वाली आईसीसी की सालाना काफ्रेंस में हिस्सा ले सकते हैं।

बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘डालमिया लंदन में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। निश्चित तौर पर इस प्लान में अभी तक कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है।’ इस बैठक में आईसीसी डीआरएस पर फैसला ले सकती है कि क्या इसे सभी टेस्ट खेलने वाले देशों पर लागू किया जा सकता है।


अब यह देखना दिलचस्प होगा कि डालमिया इस दिशा में क्या कदम उठाते हैं क्योंकि एन श्रीनिवासन ने हमेशा डीआरएस के इस्तेमाल का विरोध किया है। इस बारे में डालमिया ने कहा, ‘बीसीसीआई को डीआरएस पर फैसला लेना है इसलिए अभी इस बारे में मेरा टिप्पणी करना सही नहीं होगा जब तक कि मैं इससे जुड़े सभी दस्तावेज न देख लूं। एक बार मैं दस्तावेज देख लूं उसके बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed