फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI launches new T20 jersey of Team India with Hardik Pandya Rohit Sharma Harmanpreet before T20 World cup

Team India New Jersey: टीम इंडिया की नई टी20 जर्सी लॉन्च, पोस्टर में रोहित शर्मा के साथ नजर आए ये खिलाड़ी

Sun, 18 Sep 2022 09:01 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 18 Sep 2022 09:01 PM IST
सार

टीम इंडिया का आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स है। एमपीएल ने भारत की नई किट के डिजाइन और पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार दो शेड्स देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
BCCI launches new T20 jersey of Team India with Hardik Pandya Rohit Sharma Harmanpreet before T20 World cup
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : BCCI

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को नई जर्सी शेयर की। इसमें पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा के साथ महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर दिखाई दे रही हैं। इनदोनों के साथ हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, शेफाली वर्मा और रेणुका नजर आ रही हैं। इनके अलावा विराट कोहली की भी नई जर्सी में एक तस्वीर भी सामने आई है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने जर्सी लॉन्च करते हुए ट्वीट कर लिखा, "भारत के सभी क्रिकेट प्रशंसक, यह आपके लिए है। पेश है नई टी20 जर्सी - एक ब्लू जर्सी।" टीम इंडिया का आधिकारिक किट पार्टनर एमपीएल स्पोर्ट्स है। एमपीएल ने भारत की नई किट के डिजाइन और पैटर्न में बदलाव किया है। इस बार दो शेड्स देखने को मिले हैं। जर्सी का टी-शर्ट हल्के नीले रंग का है। टी-शर्ट में कंधे का हिस्सा गहरे नीले रंग का है। पैंट हल्के नीले रंग का है। इससे पहले 2021 टी20 विश्व कप के लिए भी भारत की नई जर्सी जारी की गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जर्सी पर तीन स्टार का क्या है मतलब?
जर्सी पर बीसीसीआई के लोगो के ऊपर तीन स्टार हैं। ये स्टार भारत के वर्ल्ड कप जीतने की संख्या को बताया है। टीम इंडिया ने 1983 में कपिलदेव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उसके बाद 2007 में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने में सफलता हासिल की थी।

Image

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नई जर्सी पहनकर उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में इसी जर्सी के साथ उतरेगी। एशिया कप में हार के बाद टीम इंडिया अब घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। दोनों टीमें इस सीरीज के जरिए टी20 वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने उतरेगी। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को नागपुर में दूसरा और 25 सितंबर को हैदराबाद में तीसरा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed