फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI keen on series one week before, urges to ECB

एक हफ्ते पहले सीरीज का इच्छुक बीसीसीआई, आईपीएल के बाकी मैच कराने के लिए ईसीबी से किया आग्रह 

Fri, 21 May 2021 08:21 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Fri, 21 May 2021 08:21 AM IST
विज्ञापन
BCCI keen on series one week before, urges to ECB
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से टेस्ट सीरीज को एक हफ्ते पहले शुुरू करने का आग्रह किया है। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार पांच मैचों की सीरीज 4 अगस्त से होनी है। बीसीसीआई ने यह आग्रह इसलिए किया है ताकि उसे आईपीएल-14 के बचे 31 मैचों को आयोजित करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से किसी ने अधिकृत रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन ने ‘द टाइम्स’ में इस तरह के संकेत दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि बीसीसीआई ने सीरीज के फाइनल टेस्ट को आगे खिसकाने की संभावना के बारे में चर्चा की है ताकि स्थगित आईपीएल मैचों को लेकर ज्यादा समय निकल सके। कहा गया है कि दोनों बोर्डों के बीच औपचारिक बातचीत हुई है।
विज्ञापन


साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (18-22 जून) और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज के बीच छह हफ्ते का अंतराल है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच नॉटिंघम में 4-8 अगस्त तक खेला जाएगा। उसके बाद लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), लीडस (25-29 अगस्त), ओवल (2-6 सितंबर) और मैनचेस्टर (सितंबर 10-14) में टेस्ट मैच होंगे। अगर इंग्लैंड से पहला मैच जुलाई के अंतिम हफ्ते में हो जाता है तो सितंबर में अच्छा समय निकल आएगा जिससे आईपीएल के बाकी मैच इंग्लैंड या यूएई में हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि दिक्कत यह है कि इंग्लैंड बोर्ड का अपना कार्यक्रम है और मेजबान काउंटी टिकट पहले से बेच चुकी हैं। ऐसे में देरी से किए गए आग्रह को मानना इंग्लैंड बोर्ड के लिए मुश्किल होगा।  इससे ईसीबी के हंड्रेड प्रारूप टूर्नामेंट और पाकिस्तान के साथ सीमित ओवरों की सीरीज भी प्रभावित होगी। पाक के साथ सीरीज भारत के साथ टेस्ट मैचों से पहले होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed