फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI is organizing IPL for the second time in 6 months but owes money to 400 match officials including umpire

शर्मनाक: छह माह में दूसरी बार होने जा रहा आईपीएल, अंपायर समेत 400 मैच अधिकारियों के पैसे बकाया

Wed, 31 Mar 2021 05:16 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 31 Mar 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
BCCI is organizing IPL for the second time in 6 months but owes money to 400 match officials including umpire
BCCI - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण का आयोजन होने में बस कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में आईपीएल में भाग लेने वाली सभी टीमें जमकर अभ्यास कर रही हैं। आईपीएल में खेलने वाले देश-विदेश के खिलाड़ी 6 महीने में दूसरी बार मोटी कमाई करेंगे। बीसीसीआई 6 महीने में दूसरी बार आईपीएल का आयोनज करा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अंपायर सहित उन 400 मैच अधिकारियों को बीसीसीआई आखिर कब तक तनख्वाह देगी। इन मैच अधिकारियों में अंपायर, स्कोरर और वीडियो एनालिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेटरों को भी तनख्वाह का भुगतान नहीं किया है। इनमें कई मैच अधिकारी ऐसे हैं जिन्हेें बीते एक साल से बीसीसीआई ने भुगतान नहीं किया है। 

विज्ञापन

इनमें कुछ ऐसे घरेलू क्रिकेटर भी हैं जिन्होंने सिर्फ रणजी ट्रॉफी के दौरान मैच खेले। इन क्रिकेटरों को बीसीसीआई की तरफ से उन्हें इस एवज में मुआवजा देने की बात कही गई थी। वो मुआवजा भी उन क्रिकेटरों को नहीं मिला। भारत में इस साल घरेलू सत्र की शुरूआत जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए हुए और जिसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी और महिलाओं का एकदिवसीय टूर्नामेंट भी खेला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंपायरों और टूर्नामेंट अधिकारियों को बिल जमा करने को कहा था। ये बिल तीन दिन से ज्यादा के नहीं थे। एक अंपायर ने नाम न लेने की शर्त पर कहा, अक्सर हमें टूर्नामेंट समाप्त होने के 15 दिन के अंदर भुगतान कर दिया जाता था। लेकिन मुश्ताक अली ट्रॉफी के समाप्त हुए 2 महीने गुजर चुके हैं। लेकिन बीसीसीआई की तरफ से हमें पैसा नहीं मिला। ऐसा माना जा रहा है कि मैच अधिकारियों को पैसे न मिलने की मुख्य वजह बीसीसीआई के पास क्रिकेट संचालन जनरल मैनेजर का न होना है। बीते साल सबा करीम ने बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशंस पद से इस्तीफा दे दिया था।  उसके बाद से इस पद पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं हुई है। पैसे न मिलने का असर उन अधिकारियों पर ज्यादा हो रहा है जिनकी कमाई मैचों पर आधारित है। खास बात ये है कि इन मैच अधिकारियों में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बीते साल मार्च से बीसीसीआई ने भुगतान नहीं किया है। 

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की वार्षिक आम बैठक बीते साल दिसंबर में हुई थी। इस मीटिंग में ये निर्णय लिया गया था कि अधिकारियों का एक वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा जो खिलाड़ियों ,मैच अधिकारियों और क्रिकेट से जुड़ी दूसरी चीजों पर निर्णय लेगा। वहीं सालाना आम बैठक खत्म हुए तीन महीने से ज्याादा बीत चुके हैं लेकिन इस मामले पर सब चुप्पी साधे हैं। बीते साल आईपीएल 2020 में बीसीसीआई को 4000 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके बावजूद घरेलू मैच अधिकारियों के पैसों का भुगतान नहीं किया। यहां तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड की शीर्ष परिषद इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed