फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   bcci is not increasing their employee salary this year

BCCI निकला दुनिया का सबसे कंजूस बोर्ड, 25,000 करोड़ कमाने पर भी नहीं बढ़ा रहा कर्मचारियों की सैलरी

Wed, 29 Aug 2018 12:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 29 Aug 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
bcci is not increasing their employee  salary this year
bcci

विश्व के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की इस साल की कुल कमाई करीब 25,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी कमाई होने के बावजूद बोर्ड ने इस साल कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने से इनकार कर दिया है। बता दें कि बीसीसीआई में इस वक्त करीब 100 कर्मचारी हैं, जो उसके पेरोल पर काम करते हैं। ये सभी कर्मचारी बीसीसीआई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित मुख्यालय क्रिकेट सेंटर को रिपोर्ट करते हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई मुख्यालय की तरफ से इन्क्रीमेंट न करने की वजह का भी खुलासा हुआ है। बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि आंतरिक संघर्ष के चलते इन्क्रीमेंट की योजना रुकी हुई है। आईपीएल का काम-काज देखने वाले वाले 6 कर्मचारी और डोमेस्टिक व इंटरनेशनल क्रिकेट का काम देखने वाले कर्मचारियों के बीच आंतरिक लड़ाई के चलते यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन


आईपीएल की काम संभालने वाले कर्मचारी क्रिकेट सेंटर की चौथी मंजिल से काम करते हैं। जबकि बीसीसीआई का अन्य स्टाफ दूसरे फ्लोर पर बैठता है। दोनों डिविजन के बीच जारी इस लड़ाई की वजह से इन्क्रिमेंट नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले आईपीएल के दौरान बीसीसीआई के आईपीएल प्रभारी ने सिफारिश की थी कि इस व्यक्ति का मैनेजर के पद पर प्रमोशन किया जाना चाहिए। इस पर बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने आपत्ति जताई थी और कहा था कि इस शख्स को एक साल पहले ही प्रमोट किया गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed