फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI is considering expanding the IPL season to 94 matches from 2028 IPL Chairman Arun Dhumal revealed

IPL: 2028 से आईपीएल में मैचों की संख्या में हो सकता है इजाफा, नई टीमें भी आएंगी? अरुण धूमल ने किया खुलासा

Mon, 28 Apr 2025 04:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

शुरुआत में 2025 से आईपीएल मैचों की संख्या 84 करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन टू्र्नामेंट विंडो और प्रसारकों को दिक्कतों के कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि बीसीसीआई गंभीरता से आईपीएल 2028 से मैचों की संख्या 94 करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
BCCI is considering expanding the IPL season to 94 matches from 2028 IPL Chairman Arun Dhumal revealed
विजेता केकेआर टीम के सदस्य - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 2028 से आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ा सकता है। बताया जा रहा है कि 2028 से आईपीएल में कुल 94 मैच कराए जाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन भविष्य में फिलहाल आईपीएल टीमों की संख्या में इजाफा नहीं किया जाएगा। 2022 सीजन से आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाकर 74 की गई थी और दो नई टीमें भी जोड़ी गई थी। 
विज्ञापन

2022 सीजन से जुड़ी दो टीमें 
गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स फ्रेंचाइजी 2022 से इस लीग का हिस्सा बनी। शुरुआत में 2025 से आईपीएल मैचों की संख्या 84 करने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन टू्र्नामेंट विंडो और प्रसारकों को दिक्कतों के कारण इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि बीसीसीआई गंभीरता से आईपीएल 2028 से मैचों की संख्या 94 करने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक टीम को होम-अवे प्रारूप खेलने मिलेगा 
धूमल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, निश्चित रूप से यह एक अवसर हो सकता है। हम आईसीसी से चर्चा कर रहे हैं, हम बीसीसीआई में इन-हाउस चर्चा कर रहे हैं। यह देखते हुए कि द्विपक्षीय और आईसीसी आयोजनों, फ्रेंचाइजी क्रिकेट और टी20 क्रिकेट के संबंध में प्रशंसकों की रुचि कैसे बदल रही है, हमें इस बारे में अधिक गंभीरता से बात करनी होगी। हम एक बड़ी विंडो चाहते हैं। हमारा नजरिया 74 से 84 या 94 मैचों तक कराने का है जिससे हर टीम को प्रत्येक टीम के खिलाफ घर और बाहर खेलने का मौका मिले, इसके लिए आपको 94 मैच की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: IPL: विराट एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज, चेज करते हुए बनाया सत्र का चौथा 50+ स्कोर    
विज्ञापन

धूमल ने कहा, बहुत क्रिकेट खेला गया। हम ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज खेलकर वापस आए, हमने चैंपियंस ट्रॉफी खेली और उसके ऊपर आईपीएल भी खेला। इसलिए यह तय किया गया कि 2025 में 74 मैचों से 84 पर जाना समझदारी नहीं है, लेकिन जब भी हमें लगेगा कि सही समय है, हम यह (मैच संख्या बढ़ाने) का फैसला लेंगे। 

धूमल ने आईपीएल 2025 को सफल सीजन बताया 
धूमल ने आईपीएल 2025 सीजन को सफल बताया। उन्होंने टीमों के बीच प्रतिस्पर्धी भावना और कई युवा भारतीय खिलाड़ियों के उभरने की सराहना की। उनका यह भी मानना है कि आईपीएल में इस बार किसी ऐसी टीम का चैंपियन बनना भी अच्छा होगा जो पहली बार खिताब अपने नाम करेगी। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीम प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है, जिन्होंने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed